[ad_1]

लगातार हो रही बारिश से कमजोर दीवारें लगातार गिर रही हैं
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
बुलंदशहर जिले में झमाझम बारिश के कारण शनिवार रात और रविवार को सात मकान और चार दीवार गिरने के कारण एक किशोर व एक महिला की मौत हो गई। नगर के ऊपरकोट क्षेत्र में तीन मकान गिर गए। हालांकि राहत की बात है कि हादसे के दौरान कोई भी व्यक्ति चोटिल नहीं हुआ। जबकि नरौरा के गांव रतुआनगला में टीन शेड की दीवार गिरने से 14 वर्षीय किशोर पवन की मौत हो गई, जबकि चार अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
[ad_2]
Source link