[ad_1]
हाइलाइट्स
अर्शदीप सिंह से टी20 वर्ल्ड कप में काफी उम्मीदें हैं
पहली बार अर्शदीप टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे
लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप ने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया है
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंच गई है. टीम में ऐसे कई खिलाड़ी शामिल हैं जो पहली बार आईसीसी के इस मेगा इवेंट में खेलेंगे. युवा लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भी उन्हीं में से एक हैं. अर्शदीप सिंह टी20 वर्ल्ड कप के आठवें एडिशन में खेलने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी होंगे. बीसीसीआई (BCCI) ने हाल में चहल टीवी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अर्शदीप पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने को लेकर बता रहे हैं.
टीम इंडिया के अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का भी यह पहला टी20 वर्ल्ड कप है. बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें चहल के साथ अर्शदीप सिंह, दीपक हुडा (Deepak Hooda) और हर्षल पटेल (Harshal Patel) शामिल हैं. चहल ने जब अर्शदीप सिंह से पहली बार वर्ल्ड कप में खेलने को लेकर सवाल किया तब, भारतीय पेसर ने कहा, ‘ अपनी छाती इतनी बड़ी नहीं है लेकिन टीम इंडिया की ब्लेजर पहनने के बाद गर्व से छाती चौड़ी हो गई. मेरे लिए वह बहुत खुशी और गर्व वाला पल था.’
यह भी पढ़ें:IND vs SA: शुभमन गिल ने स्विमिंग पूल में दिखाए सिक्स पैक एब्स, लोग बोले- 25 की पेप्सी…
Team India T20 World Cup: सूट-बूट पहनकर ऑस्ट्रेलिया रवाना हुए टीम इंडिया के सितारे… देखें PHOTOS
Chahal TV 📺 from Down Under 👏 👏@yuzi_chahal chats up with @HarshalPatel23, @HoodaOnFire & @arshdeepsinghh as the #TeamIndia quartet shares its excitement ahead of its maiden #T20WorldCup. 👍 👍 – By @RajalArora
Full interview 🎥 🔽https://t.co/65UeLbPunU pic.twitter.com/6EBZsONVjk
— BCCI (@BCCI) October 8, 2022
अर्शदीप सिंह ने 13 मैचों में 19 विकेट लिए हैं
अर्शदीप सिंह ने बेहद कम समय में टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर ली है. उन्होंने आईपीएल के 15वें एडिशन में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया में एंट्री मिली. भारतीय टीम में डेब्यू के बाद से अर्शदीप ने अभी तक कुल 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 19 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया है.
‘आप हमें सपोर्ट करते रहिए और हम अपना बेस्ट देंगे’
चहल ने अर्शदीप से कहा कि आप फैंस के लिए क्या मैसेज भेजना चाहते हैं? इसपर अर्शदीप सिंह ने कहा, ‘ आप हमें सपोर्ट करते रहिए और हम अपना बेस्ट देंगे.’ दीपक हुडा से भी जब चहल ने टी20 वर्ल्ड कप के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, ‘ जब वह ब्लेजर पहना तो निश्चित तौर पर गर्व महसूस हुआ. उस समय थोड़े नर्वस भी था.’ भारतीय टीम को टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है. इससे पहले भारतीय टीम को अभ्यास मुकाबले भी खेलने हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Arshdeep Singh, Deepak Hooda, Harshal Patel, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : October 09, 2022, 06:22 IST
[ad_2]
Source link