Home Breaking News Big Accident: राजस्थान के करौली में मिट्टी का टीला ढहने से 6 लोगों की मौत, कई के दबने की आशंका

Big Accident: राजस्थान के करौली में मिट्टी का टीला ढहने से 6 लोगों की मौत, कई के दबने की आशंका

0

[ad_1]

मिट्टी का टीला ढहने से 6 लोगों की मौत

मिट्टी का टीला ढहने से 6 लोगों की मौत
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

करौली जिले में सपोटरा उपखंड के सिमिर गांव में मिट्टी का टीला गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन बच्चियां और 3 महिलाए शामिल हैं। हादसे में तीन से चार लोगों के घायल होने की सूचना है। पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है।

बता दें कि हादसे में एक अन्य महिला के साथ ही दो बच्चियां भी घायल हुई हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह भी घटनास्थल  पर पहुंचे।

अचानक ढहा मिट्टी का टीला…
ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, सपोटरा उपखंड की ग्राम पंचायत सिमर के मेदपुरा गांव की महिलाएं और बालिकाएं दोपहर बाद अपने खेतों की ओर जा रही थीं। तभी कच्चे रास्ते से गुजरने के दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढह गया। मलबे में दबन से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई अन्य लोगों के भी मिट्टी में दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना से इलाके में अफरा-तफरी…
मृतकों में गोपाल माली की धर्मपत्नी रामनरी सहित उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई। साथ ही गांव के राजेश की धर्मपत्नी और एक अन्य महिला केसवंती की भी जान चली हई। वहीं अन्य लोगों के मिट्टी में दबे होने की आशंका है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मिट्टी में दबे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
 
विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here