Home Breaking News Amar Ujala Top News: ‘नेताजी’ का अंतिम संस्कार आज, पीएम श्री महाकाल लोक का करेंगे लोकार्पण, पढ़ें अहम खबरें

Amar Ujala Top News: ‘नेताजी’ का अंतिम संस्कार आज, पीएम श्री महाकाल लोक का करेंगे लोकार्पण, पढ़ें अहम खबरें

0
Amar Ujala Top News: ‘नेताजी’ का अंतिम संस्कार आज, पीएम श्री महाकाल लोक का करेंगे लोकार्पण, पढ़ें अहम खबरें

[ad_1]

समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व रक्षामंत्री एवं प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर तीन बजे के बाद सैफई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनका सोमवार को सुबह 8.16 बजे गुरुग्राम के मेदांता हास्पिटल में निधन हो गया था। वहीं, मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। वह यहां शाम छह बजे के करीब पहुंचेंगे और लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। उधर, उत्तर प्रदेश में बारिश से राहत के आसार अभी नहीं दिख रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए फिर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। लखनऊ में बारहवीं कक्षा तक के सभी बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

Mulayam Singh Yadav Died: आज दोपहर बाद तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार, पीएम के आने की संभावना

सपा संरक्षक, पूर्व रक्षामंत्री एवं प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव का सोमवार सुबह 8.16 बजे निधन हो गया। उन्होंने मेदांता हास्पिटल गुरुग्राम में अंतिम सांस ली। उनका शव सैफई स्थित पैतृक आवास पर लाया गया है। यहां जनता के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार मंगलवार दोपहर बाद 3 बजे होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैफई पहुंच कर श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी आने की चर्चा है। हालांकि अभी तक अधिकृत कार्यक्रम घोषित नहीं हुआ है।

पढ़ें पूरी खबर…

 

Mahakal Lok: पीएम मोदी आज उज्जैन आएंगे, स्वागत में सजी महाकाल की नगरी, ऐसा रहेगा प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

मध्यप्रदेश के उज्जैन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। मंगलवार को शाम करीब 6 बजे पीएम उज्जैन पहुंच जाएंगे। लोकार्पण के बाद वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। करीब साढ़े आठ से नौ बजे के बीच वे इंदौर पहुंचेंगे, इसके बाद यहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

पढ़ें पूरी खबर…

 
Weather Updates: यूपी के कई जिलों में आज भी अलर्ट, तेलंगाना में 2-3 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में बारिश से राहत के आसार अभी नहीं दिख रहे। मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए फिर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश की चेतावनी की वजह से लखनऊ में बारहवीं कक्षा तक के सभी बच्चों के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। 

पढ़ें पूरी खबर…

 
FIFA U-17 Women World Cup 2022: अंडर-17 महिला फीफा विश्वकप की आज से शुरुआत, भारत सहित 16 टीमें ले रहीं हिस्सा

फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप में मेजबान भारत मंगलवार को यहां 2008 की उपविजेता और महिला फुटबाल में नंबर एक अमेरिका के खिलाफ जब अपना अभियान शुरू करेगा तो उसकी कोशिश इस मजबूत टीम को कड़ी टक्कर देने की होगी। भारत ने मेजबान के रूप में 16 टीमों के इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है।

पढ़ें पूरी खबर…

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here