Home Breaking News Mulayam Singh Yadav Funeral: इन नेताओं ने दी मुलायम को आखिरी विदाई, फूट-फूटकर रोए वरुण गांधी, देखें तस्वीरें

Mulayam Singh Yadav Funeral: इन नेताओं ने दी मुलायम को आखिरी विदाई, फूट-फूटकर रोए वरुण गांधी, देखें तस्वीरें

0
Mulayam Singh Yadav Funeral: इन नेताओं ने दी मुलायम को आखिरी विदाई, फूट-फूटकर रोए वरुण गांधी, देखें तस्वीरें

[ad_1]

इटावा के सैफई में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई। उनके अंतिम दर्शन के लिए सैफई में सैलाब उमड़ा। अंतिम यात्रा में नेताजी अमर रहे के नारे लगे। बेटे अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह को मुखाग्नि दी। इस दौरान अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी मुलायम सिंह के दर्शन किए। उद्योगपति अनिल अंबानी ने भी नेता जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही अंतिम संस्कार में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, योग गुरु बाबा रामदेव, एनसीपी चीफ शरद पवार, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, सांसद वरुण गांधी समेत देश के कई दिग्गज नेता पहुंचे। श्रद्धांजलि देते समय वरुण गांधी अखिलेश के गले लगकर रोए।

वरुण गांधी बोलो- इस दुख की घड़ी में बड़े भाई अखिलेश के साथ

भारतीय जनता पार्टी के सांसद वरुण गांधी ने भी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह अखिलेश यादव से गले मिलकर फूट-फूटकर रोए। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि नेता जी की ख्याति और आपके जीवन से जुड़ी स्मृतियां सदा-सदा के लिए अमर हैं। मैं इस दुख की घड़ी में अपने बड़े भाई अखिलेश यादव के साथ मजबूती से खड़ा हूं। उनका विशाल हृदय, धीर-गंभीर व्यक्तित्व और सामाजिक न्याय के प्रति संघर्ष भाव उन्हें नेताजी से मिली आत्मीय विरासत है। अनिल अंबानी भी मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। शरद पवार और अनिल अंबानी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने दी श्रद्धांजलि

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने भी श्रद्धांजलि दी। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी श्रद्धांजलि दी। अभिषेक बच्चन ने भी मुलायम सिंह के दर्शन किए।

मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल गहलोत

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सैफई पहुंचे। यहां गहलोत मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और नेता जी को श्रद्धांजलि दी। वह दोपहर एक बजकर 45 मिनट के करीब सैफई पहुंचे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी और पार्टी के अन्य नेता यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैतृक गांव सैफई पहुंचे। सभी ने मुलायम सिंह यादव का भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here