[ad_1]

रूस और यूक्रेन युद्ध
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
Russia Ukraine Crisis : रूस-यूक्रेन की जंग में यूक्रेनी सुरक्षा बलों ने एक बार फिर दक्षिणी खेरसॉन में पांच बस्तियों को रूसी कब्जे से छीनकर अपने नियंत्रण में ले लिया है। इन क्षेत्रों में नोवोवासिलिव्का, नोवोहरीहोरिवका, नोवा कामियांका, त्रिफोनिव्का और चेर्वोन शामिल हैं। इससे पूर्व यूक्रेनी सेना की बढ़ती गति से बौखलाए रूस ने दो दिनों में ताबड़तोड़ मिसाइल हमलों से यूक्रेन के करीब 30 फीसदी ऊर्जा संयंत्रों को प्रभावित किया, जिससे देश में ब्लैकआउट जैसे हालात हैं।
यूक्रेन के दक्षिणी कमान के प्रवक्ता व्लादिस्लाव नजारोव ने पुष्टि की है कि बेरिस्लाव जिले में आने वाली पांचों बस्तियां अब पूरी तरह यूक्रेन के नियंत्रण में हैं। यहां हाल ही में रूसी सेना ने अपना कब्जा कर लिया था। बताया गया कि रूसी कब्जे से मुक्त होने पर क्षेत्र में कई जगह रूसी क्रूरता के निशान मिले हैं। अभी इनका खुलासा नहीं किया गया है।
उधर, रूस ने बौखलाकर बुधवार को भी दक्षिण और पूर्वी यूक्रेन के शहरों पर क्रूज मिसाइलों से हमले किए हैं। सोमवार और मंगलवार के हमलों में भी रूस ने यूक्रेन को ब्लैकआउट जैसी हालत में ला खड़ा किया है। यूक्रेनी ऊर्जा मंत्री हरमन हलुशेंको ने सीएनएन को बताया कि देशवासियों से बिजली बचाने के लिए ओवन, वाशिंग मशीन जैसे घरेलू उपकरणों का इस्तेमाल रोकने का आग्रह किया गया है।
जपोरिझिया परमाणु संयंत्र में बाह्य विद्युत आपूर्ति रुकी
परमाणु ऊर्जा पर नजर रखने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था आईएईए ने बुधवार को बताया कि रूसी बलों से घिरे यूक्रेन के जपोरिझिया परमाणु संयंत्र में सुरक्षा प्रणालियों के लिए जरूरी बाह्य विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है और ऐसा पांच दिन में दूसरी बार हुआ है। आईएईए के महानिदेशक राफेल ग्रोसी ने कहा कि संयंत्र में बैकअप डीजल जनरेटर की मदद से एटमी सुरक्षा उपकरणों को चालू रखा जा रहा है ग्रोसी ने इसे बेहद चिंताजनक बताया।
[ad_2]
Source link