Home Sports T20 World Cup 2022: 3 वर्ल्ड कप फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम इस बार नहीं बतरेगी कोताही

T20 World Cup 2022: 3 वर्ल्ड कप फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम इस बार नहीं बतरेगी कोताही

0
T20 World Cup 2022: 3 वर्ल्ड कप फाइनल हारने वाली न्यूजीलैंड की टीम इस बार नहीं बतरेगी कोताही

[ad_1]

नई दिल्ली. हमेशा आखिरी कदम पर बाजी हारने वाली न्यूजीलैंड टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप में यह तिलिस्म तोड़ने के इरादे से उतरेगी. पिछली बार 2015 और 2019 विश्व कप में उपविजेता रहने के बाद पिछले साल टी20 विश्व कप में फाइनल में हारी न्यूजीलैंड टीम इस बार कोई कोताही नहीं बरतना चाहती. इस बार उसके पास टी20 विश्व कप के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम है. उसके पास अनुभव है और अच्छे प्रदर्शन की भूख भी. न्यूजीलैंड टीम ने पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप भी जीती है. उसे पहले मैच में गत चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया से 22 अक्टूबर को खेलना है.

ताकत: न्यूजीलैंड के पास काफी संतुलित टीम है. डेवॉन कॉनवे से लेकर केन विलियमसन तक उसके पास दमदार बल्लेबाज हैं जबकि ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल और जिम्मी नीशाम जैसे आक्रामक बल्लेबाज भी हैं. तेज गेंदबाजी का मोर्चा टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट संभालेंगे जबकि स्पिन आक्रमण का दारोमदार ईश सोढी और मिशेल सेंटनर पर होगा.

कमजोरी : सफेद गेंद में फाइनल नहीं जीत पाना न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी कमजोरी है. फाइनल तक का सफर अच्छा रहने के बाद वे जीत नहीं पाते. उसे कठिन ग्रुप मिला है जिसमें इंग्लैंड , आस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान है. ऐसे में कीवी टीम कोई कोताही नहीं बरत सकती. डेरिल मिचेल और लॉकी फर्ग्युसन की चोट चिंता का सबब है.

प्रमुख खिलाड़ी : कॉनवे पारी के सूत्रधार की भूमिका निभा सकते हैं. उन्होंने हाल ही में त्रिकोणीय सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ पारी की शुरुआत करते हुए 70 रन बनाये. फिलिप्स भी बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं और किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते हैं. लेग स्पिनर सोढी गेंदबाजी को विविधता देते हैं.

टीम : केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउदी, ईश सोढी, मिशेल सेंटनेर, ग्लेन फिलिप्स, जिम्मी नीशाम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गप्टिल, लाचलान फर्ग्युसन, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रासवेल, ट्रेंट बोल्ट, फिन एलेन.

Tags: Devon Conway, Kane williamson, New Zealand, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here