Home Sports VIDEO: कोहली लगातार कर रहे थे प्रैक्टिस, कोच ने कहा-‘विराट योर टाइम्स अप’

VIDEO: कोहली लगातार कर रहे थे प्रैक्टिस, कोच ने कहा-‘विराट योर टाइम्स अप’

0
VIDEO: कोहली लगातार कर रहे थे प्रैक्टिस, कोच ने कहा-‘विराट योर टाइम्स अप’

[ad_1]

हाइलाइट्स

मैदान में प्रैक्टिस कर रहे थे विराट कोहली
विराट कोहली को नहीं लगा समय का पता
टी20 विश्व कप के लिए जमकर कर रहे हैं तैयारी

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप से पहले भारतीय टीम अन्य टीमों को कड़ी टक्कर देने को तैयार है. टीम इंडिया विश्व कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को खेलेगी. भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli)  नेट्स में जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं. विराट ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (Western Australia) के खिलाफ पहले 2 मैचों में हिस्सा नहीं लिया था. फील्ड में प्रैक्टिस के दौरान उन्हें समय का पता नहीं चला और कोच मेंबर ने उन्हें याद दिलाते हुए कहा ‘विराट योर टाइम्स अप’. विराट के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया.

ट्विटर पर एक फैन द्वारा एक वीडियो शेयर किया गया. जिसमें विराट कोहली जमकर शॉर्ट्स लगाते दिखाई दे रहे हैं. इस क्लिप में विराट के प्रैक्टिस टाइम खत्म होने पर एक कोच मेंबर ने उन्हें याद दिलाते हुए कहा, ‘विराट योर टाइम्स अप’ (आपका समय अब खत्म हो गया है). हालांकि, कोच के कहने के बावजूद विराट नेट्स से दूर नहीं जाना चाह रहे थे. उन्होंने कोच को जवाब देते हुए कहा, ‘हुडा आएगा तो मैं चला जाऊंगा’.

VIDEO: T20 वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली से बैटिंग टिप्स लेते दिखाई दिए हार्दिक पंड्या, बातचीत का वीडियो वायरल

‘टी20 वर्ल्ड कप भारत के लिए हार्दिक पंड्या के साथ ‘एक्स फैक्टर’ हो सकते हैं ऋषभ पंत’

बता दें कि विराट कोहली से इस साल विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है. वह एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टी20 विश्व कप में दो बार प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे हैं. उन्होंने हाल ही में एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा था. उनके आखिरी तीन पारियों की अगर बात करे तो उन्होंने एक अर्धशतक जड़ा है और एक बार अर्धशतक बनाने से एक रन से चूक गए थे.

विराट कोहली ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले 2 मुकाबलों में भाग नहीं लिया, लेकिन वह नेट्स में लगातार बल्लेबाजी करते दिखाई देते है. भारतीय टीम अब ब्रिस्बेन की यात्रा करेगी, जहां 17 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया और 19 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 अभ्यास मैच खेलेगी. विश्व कप में टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान से होगा.

Tags: Australia, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here