[ad_1]

एआईएमआईएम नेता शौकत अली
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के विवादित बोल सामने आए हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि हमने 800 वर्ष से ज्यादा समय तक हुकूमत की और तुम (हिंदू) जी हुजूरी करते थे। जोधाबाई को बादशाह अकबर ने रानी बनाकर बराबर का हक दिया था।
आगे कहा कि भाजपा अब मस्जिद, मदरसे और मुसलमानों को निशाना बना रही है। शुक्रवार की देर रात संभल के चौधरी सराय में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बयान दिया है। कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद में फुब्बारे को शिवलिंग बताकर निशाना बनाया गया है। भाजपा मदरसों का सर्वे कराकर निशाना बना रही है और मस्जिदों पर भी मनमानी से विवाद खड़े किए हैं।
कहा कि तेलंगाना में हमारे सात विधायक हैं और सरकार को हिला देते हैं। सरकार के 36 विधायकों को बोलने नहीं देते हैं। यह देश किसी की मर्जी से नहीं संविधान से चलेगा। मुसलमानों को मांस, लिंचिंग और अन्य तरीकों से निशाना बनाया जाता है। कभी जनसंख्या की बात करते हैं। कहा कि मुसलमान दो शादी करता है तो वह अपनी दोनों पत्नियों का हक देता है। हिंदू धर्म में एक शादी की जाती है और दो-तीन महिलाओं से अवैध संबंध रखे जाते हैं। उन महिलाओं के बच्चों को हक तक नहीं दिया जाता।
[ad_2]
Source link