[ad_1]

शशि थरूर
– फोटो : पीटीआई
ख़बर सुनें
विस्तार
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच लड़ाई चल रही है, लेकिन इस बीच, शशि थरूर भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय पर हमला किया है। इतना ही नहीं थरूर ने अमित मालवीय को भाजपा में चुनाव कराने की नसीहत तक दे डाली है। दरअसल, दोनों पार्टियों के बीच ये वार-पलटवार की जंग ट्विटर पर लड़ी जा रही है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने शशि थरूर पर ट्वीट करके तंज कसा था। उसी को लेकर अब शशि थरूर ने पलटवार किया है।
अमित मालवीय ने ऐसा क्या कहा था जो थरूर ने दे डाली ये नसीहत
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मालवीय ने ट्वीट किया था, “आखिरकार थरूर को यह पता चल गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव, जिसमें कोई समान अवसर नहीं है, एक तमाशा है। उन्हें उचित विवरण के साथ प्रतिनिधियों की सूची प्रदान नहीं की गई है। राज्य अध्यक्ष खड़गे को लेकर उत्साहित तो हैं, लेकिन उनके लिए भी नहीं आते हैं! गांधी परिवार के पास जल्द ही एमएमएस 2.0 संस्करण होगा।”
शशि थरूर ने कही ऐसी बात…
अमित मालवीय के इसी बयान को लेकर शशि थरूर ने नाराजगी जताई है। इस पर पलटवार करते हुए थरूर ने ट्वीट किया, “हम कांग्रेस के भीतर अपने आंतरिक मतभेदों को हल करने में पूरी तरह सक्षम हैं। हमें हमारी पार्टी के चुनाव (एसआईसी) में आपकी भागीदारी की आवश्यकता नहीं है। पहले अपना खुद की पार्टी में चुनाव कराएं।”
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव में मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ शशि थरूर ने नामांकन दाखिल किया था। हाल ही में प्रचार को लेकर समान अवसर की बात करते हुए शशि थरूर का दर्ज छलक आया था। उन्होंने कहा था कि कई पीसीसी में खड़गे का स्वागत होता है, लेकिन उनका नहीं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें इससे कोई शिकायत नहीं है, लेकिन यह व्यवस्था की कमी है। हालांकि मल्लिकार्जुन खरगे को गांधी परिवार से निकटता के कारण पार्टी के शीर्ष पद के लिए पसंदीदा के रूप में देखा जा रहा है। दोनों उम्मीदवारों ने कहा है कि राहुल गांधी चुनाव में तटस्थ हैं और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं।
#WATCH | Congress presidential candidate Shashi Tharoor joins the folk artists in Guwahati, Assam as they perform the Bihu dance at Rajiv Bhawan. pic.twitter.com/kK19wKiuGh
— ANI (@ANI) October 15, 2022
मधुसूदन मिस्त्री ने दी प्रतिक्रिया
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में सीएम अशोक गहलोत द्वारा मल्लिकार्जुन खरगे के समर्थन के बाद शशि थरूर द्वारा निष्पक्षता को लेकर उठाए गए सवाल को लेकर कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हम इस घटना की जांच कर रहे हैं कि क्या किया जा सकता है।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्तूबर को मतदान
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्तूबर को मतदान होना है और 19 अक्तूबर को मतगणना होगी। मल्लिकार्जुन खरगे और थरूर उम्मीदवार हैं। खरगे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है।
[ad_2]
Source link