Home Sports डेविड वार्नर के साथ कप्तानी साझा करने को तैयार पैट कमिंस, कहा-वह टीम के अहम खिलाड़ी

डेविड वार्नर के साथ कप्तानी साझा करने को तैयार पैट कमिंस, कहा-वह टीम के अहम खिलाड़ी

0
डेविड वार्नर के साथ कप्तानी साझा करने को तैयार पैट कमिंस, कहा-वह टीम के अहम खिलाड़ी

[ad_1]

हाइलाइट्स

डेविड वार्नर को कप्तानी से बैन कर दिया गया था
टी20 विश्व कप में एरॉन फिंच को कप्तानी दी गई है
अगले साल वनडे विश्व कप में डेविड वार्नर कप्तान बन सकते हैं

नई दिल्ली: साल 2018 में गेंद से छेड़छाड़ के मामले में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (David Warner) सहित 2 अन्य खिलाड़ियों को बैन कर दिया गया था. इस बैन के तहत डेविड वार्नर को अपने करियर में कप्तानी संभालने के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया था. वनडे विश्व कप (One Day World Cup) से पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर पैट कमिंस (Pat Cummins) ने डेविड वार्नर के साथ वनडे कप्तानी साझा करने पर सहमति जताई.

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरॉन फिंच ने कुछ दिनों पहले ही वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी. जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया आगामी वनडे विश्व कप के लिए नए कप्तान की तलाश कर रहा है. डेविड वार्नर पर चल रहे प्रतिबंध के कारण उन्हें कप्तान नहीं बनाया जा सकता, लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया उन्हें वापस से कप्तान बनाने पर विचार कर रहा है. पैट कमिंस ने माना है कि हर प्रारूप में खेलने वाले खिलाड़ी हर मैच नहीं खेल सकते हैं. उन्होंने कप्तान की भूमिका को विभाजित करने का तर्क भी दिया.

19 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने वर्ल्ड चैंपियन मैगनस कार्लसन को हराया

पैट कमिंस ने भारत के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले कहा, ” इस समय कुछ बाधाएं हैं. अगर उनके प्रतिबंध को हटा दिया जाता है तो किसी भी खेल कोचिंग ग्रुप को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. ऑस्ट्रेलिया के मुख्य खिलाड़ी होने के नाते घरेलू विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की खिताब की रक्षा के लिए वार्नर का फॉर्म महत्वपूर्ण होगा. वह हमारे टीम के एक अहम खिलाड़ी हैं.

कमिंस ने आगे कहा,” वह हमारे ग्रुप लीडर हैं. वार्नर के इस जबरदस्त फॉर्म के विपरीत फिंच के पिछले 10 टी20 मैचों में एक पचास बनाना एक चर्चा का विषय रहा था. वार्नर के टी20 में 3000 अंतर्राष्ट्रीय रन है. वह अभी भी खेल को आगे बढ़ाने के लिए  सक्षम है. उनके लिए टूर्नामेंट बड़ा होगा”.

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले से करेगी. पिछले साल 2021 के टी20 विश्व कप के फाइनल में दोनों टीमें भिड़ी थी. जहां ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की थी. उस मुकाबले में डेविड वार्नर ने 53 रन जड़े थे.

Tags: Aaron Finch, Cricket australia, David warner, Pat cummins, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here