[ad_1]
हाइलाइट्स
इगा स्वियातेक ने पेगुला को दी मात
फाइनल में क्वालीफायर विजेता से होगी भिड़ंत
शीर्ष रैंकिंग की टेनिस खिलाड़ी हैं स्वियातेक
नई दिल्ली. शीर्ष रैंकिंग की टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियातेक (Iga Swiatek) ने शनिवार को चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला (Jessica Pegula) को 4-6, 6-2, 6-2 से हराकर सैन डिएगो ओपन (San Diego Open) के फाइनल में प्रवेश कर लिया है.
पोलैंड की स्वियातेक और अमेरिका की पेगुला के बीच दो घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में कई लंबी रैलियां देखने को मिली. स्वियातेक ने हालांकि कोर्ट के दोनों किनारों से शानदार मैदानी शॉट लगाकर जीत दर्ज की.
यह भी पढ़ें- 19 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी ने वर्ल्ड चैंपियन मैगनस कार्लसन को हराया
फाइनल में उनका सामना क्वालीफायर डोना वेकिक और गैर वरीय अमेरिकी डेनियल कोलिन्स के मैच के विजेता से होगा.
वेकिक और डेनियल के मैच को बारिश के कारण बीच में रोकना पड़ा. वेकिक ने पहला सेट 6-4 से जीता जबकि कोलिन्स ने इसी अंतर से दूसरा सेट अपने नाम किया. खेल निलंबित करते समय कोलिन्स तीसरे सेट में 4-2 से आगे चल रही थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Iga Swiatek, San Diego Open, Tennis
FIRST PUBLISHED : October 16, 2022, 22:01 IST
[ad_2]
Source link