Home Sports SL vs UAE T20 World Cup Live Score: नामीबिया के खिलाफ हार झेलने के बाद वापसी करने उतरेगी श्रीलंका, जानिए कैसे देखें लाइव

SL vs UAE T20 World Cup Live Score: नामीबिया के खिलाफ हार झेलने के बाद वापसी करने उतरेगी श्रीलंका, जानिए कैसे देखें लाइव

0
SL vs UAE T20 World Cup Live Score: नामीबिया के खिलाफ हार झेलने के बाद वापसी करने उतरेगी श्रीलंका, जानिए कैसे देखें लाइव

[ad_1]

नई दिल्ली. श्रीलंका की टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दसुन शनाका एंड कंपनी को पहले ही मुकाबले में नामीबिया से शिकस्त झेलनी पड़ी. लेकिन आज (18 अक्टूबर) श्रीलंका की टीम यूएई (Sri Lanka vs UAE) के खिलाफ वापसी करने की उम्मीद से मैदान में उतरेगी. वहीं, दूसरी तरफ यूएई की टीम इस मुकाबले में जीत की लय को बरकरार रखना चाहेगी. यूएई ने पिछले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी. टूर्नामेंट के छठे मुकाबले में श्रीलंका और यूएई गिलोंग में आमने-सामने होंगे.

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और यूएई के बीच मुकाबला कब खेला जाएगा?
श्रीलंका और यूएई के बीच मुकाबले की शुरुआत आज (18 अक्टूबर) 1.30 बजे से खेला जाएगा.

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और यूएई के बीच मुकाबला कहां खेला जाएगा?
श्रीलंका और यूएई गिलोंग में कार्डीनिया स्टेडियम में आमने-सामने होंगे.

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और यूएई के बीच मुकाबले को लाइव कहां देख सकते हैं?
श्रीलंका और यूएई का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.

टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका और यूएई के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
श्रीलंका और यूएई के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका- दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, पैथुम निसांका, दनुष्का गुनातिलका, धनंजय डी सिल्वा, वानिन्दु हसरंगा, महीश तीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, दुश्मांथा चमीरा, प्रमोद मधुशन.

यूएई- सी रिज़वान (कप्तान), वृत्य अरविन्द, चिराग सूरी, मुहम्मद वसीम, बासिल हमीद, आयान खान, काशिफ दाऊद, जावर फरीद, कार्तिक मयप्पन, ज़हूर खान, जुनैद सिद्दीकी.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here