[ad_1]
बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बी टाउन के बेहद खूबसूरत जोड़ों में से एक हैं। यह कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता है, लेकिन इस बार मसला ही कुछ और है। सोशल मीडिया पर करण और बिपाशा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह एक बच्ची के साथ नजर आए। ऐसे में अफवाह उड़ने लगी कि बिपाशा ने बेटी को जन्म दे दिया है और उन्हें जमकर बधाइयां मिलने लगीं। क्या है इस वायरल तस्वीर की हकीकत, आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में…
आपको बता दें कि वायरल फोटो में करण और बिपाशा एक बेबी के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों बच्ची को प्यार से निहार रहे हैं, जिससे लग रहा है कि वे पैरेंट्स बन गए हैं। इस पर उनके फैंस की खुशी की ठिकाना नहीं है और वे जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
अब हम जानते हैं कि इस फोटो की हकीकत क्या है। दरअसल, यह बच्ची बिपाशा की नहीं है। एक्ट्रेस ने अभी बच्चे को जन्म नहीं दिया है। दरअसल, करण की गोद में टीवी अभिनेता विवान भतेना की बेटी है। विवान शादी के 14 साल बाद पैरेंट्स बने हैं, जिसके चलते बिपाशा और करण उनसे मिलने गए थे। करण और विवान करीबी दोस्त हैं।
बता दें कि करण-बिपाशा जल्दी ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। हाल ही में बिपाशा का बेबी शॉवर भी हुआ था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। बिपाशा और करण ने 2016 में शादी की थी। अब देखना होगा कि नन्हा-सा और प्यारा सा बेबी कब इनकी जिंदगी में दस्तक देता है। वहीं, इनके फैंस को भी उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है।
[ad_2]
Source link