[ad_1]

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Pixabay
ख़बर सुनें
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने एक चीनी महिला काई रूओ को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि उसके पास से डोलमा लामा के नाम से एक नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र बरामद हुआ है। हालांकि यह पाया गया कि वह चीनी है और वर्ष 2019 में चीनी पासपोर्ट पर भारत की यात्रा आई थी। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। काई के खिलाफ कई धाराएं लगाई गई हैं।
Delhi | A Chinese woman, Cai Ruo arrested for alleged involvement in anti-national activities. One Nepali citizenship certificate in the name of Dolma Lama recovered from her. However, it was found that she’s Chinese&travelled to India in ’19 on Chinese passport. Case registered.
— ANI (@ANI) October 20, 2022
राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल पांच मददगारों को हिरासत में लिया
रामबन पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत पांच कथित ओवरग्राउंड वर्कर्स को हिरासत में लिया है। इनकी पहचान फागू डोलीगाम के नजीर अहमद पाला, पोगल कुंडा के मोहम्मद उस्मा बनली, क्रावा के फिरदौस अहमद खान, तेथर के अब्दुल हमीद खान और गुंड अदलकूट के अन्यातुल्लाह वानी के रूप में हुई है।
[ad_2]
Source link