Home Breaking News आज का शब्द: मंडित और अजय पाठक की कविता- एक दीपक तुम जलाओ, एक दीपक हम जलाएं

आज का शब्द: मंडित और अजय पाठक की कविता- एक दीपक तुम जलाओ, एक दीपक हम जलाएं

0
आज का शब्द: मंडित और अजय पाठक की कविता- एक दीपक तुम जलाओ, एक दीपक हम जलाएं

[ad_1]

                
                                                                                 
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- मंडित, जिसका अर्थ है- सजाया हुआ, छाया हुआ, भरा हुआ। प्रस्तुत है अजय पाठक की कविता- एक दीपक तुम जलाओ, एक दीपक हम जलाएं
                                                                                                
                                                     
                            

रश्मियों को आज फिर,
आकर अंधेरा छल न जाए,
और सपनों का सवेरा,
व्यर्थ हो निकल न जाए।
हम अंधेरों का अमंगल,
दूर अंबर से हटाएं,
एक दीपक तुम जलाओ,
एक दीपक हम जलाएं।

आंधियां मुखिरत हुई हैं,
वेदना के हाथ गहकर,
और होता है सबलतम,
वेग उनका साथ बहकर।
झिलमिलाती रश्मियों की,
अस्मिता को फिर बचाएं,
एक दीपक तुम जलाओ,
एक दीपक हम जलाएं।

आगे पढ़ें

14 minutes ago

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here