[ad_1]
हाइलाइट्स
न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर अभी उंगली के फ्रेक्चर से उबर नहीं पाए हैं, कप्तान ने पुष्टि की.
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच में भी ऑल राउंडर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी नहीं की थी.
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत 22 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होने वाली है.
नई दिल्ली. न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड के पहले सुपर 12 मैच से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल के मेगा इवेंट के सेमीफाइनल में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीतने वाले मिचेल वर्तमान में अपनी उंगली के फ्रैक्चर की चोट से उबर रहे हैं. इससे पहले मिचेल न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली गई टी20 ट्राई सीरीज से भी बाहर हो गए थे. 31 वर्षीय खिलाड़ी 17 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास मैच का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला था.
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार 22 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले केन विलियमसन ने डेरिल मिचेल की अनुपलब्धता की पुष्टि कर दी है. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि टीम के अन्य खिलाड़ी फिट हैं और मुकाबले के लिए उत्साहित है.
केन विलियमसन ने प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”डेरिल मिचेल अभी भी अनुपलब्ध है. मैं इसे ट्रैक कर रहा हूं. लेकिन बाकी सभी खिलाड़ी पर्याप्त रूप से फिट हैं.” पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम से हार का सामना करना पड़ा था. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में विश्व कप के दौरान न्यूजीलैंड उपविजेता रहा था. ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्रशंसा करते हुए केन विलियमसन ने कहा कि जीत हासिल करके वह टूर्नामेंट में जल्दी ही मोमेंटम बनाना चाहेंगे.
उन्होंने कहा, ”यह शानदार खेल था और हमारे लिए दुर्भाग्यपूर्ण था कि हम जीत नहीं सके, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार खेला था. कल (शनिवार) यह टूर्नामेंट का पहला गेम है और हर टीम जीत के साथ शुरुआत करना चाहती है और मोमेंटम बनाना चाहती है, यह छोटे इवेंट्स में जरूरी भी होता है. तो ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला ही मैच खेलना अच्छा है.”
बता दें कि अगस्त 2009 के बाद से न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया में किसी भी प्रारूप में एक भी मैच नहीं जीता है. कीवी टीम ने देश में तीनों टी20 मैच गंवाए हैं, लेकिन विलियमसन पिछले नंबरों के बारे में ज्यादा परेशान नहीं हैं. उन्होंने कहा, ”नहीं, हमने इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा है. उनमें से बहुत से संघर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रहे हैं और वह एक मजबूत टीम है. आप तरह-तरह के विरोधियों के खिलाफ खेलते हैं और हमारे लिए यह बुनियादी बातों पर टिके रहने के बारे में है.”
हेड टू हेड रिकॉर्ड:
ऑस्ट्रेलिया ने कीवी टीम पर 10-4 की बढ़त बनाई हुई है. एक मैच टाई रहा है. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए गए अंतिम मैच में कंगारू टीम ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी.
न्यूजीलैंड टी20 विश्व कप इतिहास:
2007: सेमीफाइनलिस्ट
2009: दूसरे दौर से बाहर
2010: दूसरे दौर से बाहर
2012: दूसरे दौर से बाहर
2014: दूसरे दौर से बाहर
2016: सेमीफाइनलिस्ट
2021: उपविजेता
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसी हो सकती हैं न्यूजीलैंड की प्लेइंग XI:
डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), फिन एलन, केन विलियमसन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर, ट्रेंट बोल्ड, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्युसन, ईश सोढ़ी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Australia vs New Zealand, Daryl Mitchell, Kane williamson, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 21, 2022, 12:54 IST
[ad_2]
Source link