[ad_1]

गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो)
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
नकली प्लेटलेट्स बेचकर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने के खेल का भंडाफोड़ शुक्रवार को हुआ। एसओजी टीम ने सरगना समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 18 पाउच प्लाज्मा, तीन पाउच नकली प्लेटलेट व 1.02 लाख नकद समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों में तीन मिर्जापुर, एक देवरिया और बाकी प्रयागराज के हैं।
इस गिरोह का सरगना राघवेंद्र सिंह उर्फ राहुल पटेल है। जो अन्य लोगों संग मिलकर काम करता था। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया है कि वह ब्लड बैंक से प्लाज्मा खरीदते हैं। एक पाउच में लगभग 350 एमएल प्लाज्मा रहता है। इसके बाद खाली पाउच में 50- 50 एमएल प्लाज्मा रखकर इसे प्लेटलेट्स बताकर तीन से पांच हजार रुपये में बेचते हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरोह का सरगना राघवेंद्र सिंह है। वह मूल रूप से कोरांव का रहने वाला है और वर्तमान में नैनी में रहता है। गिरोह के सदस्यों को अलग-अलग काम सौंपा गया था। कुछ प्लाज्मा लाने का काम करते थे तो अन्य मरीज व तीमारदारों को खोजने का काम करते हैं।
[ad_2]
Source link