Home Sports T20 World Cup: श्रीलंका, नीदरलैंड ने सुपर-12 में बनाई जगह, साफ हुई तस्वीर; जानें पूरा गणित

T20 World Cup: श्रीलंका, नीदरलैंड ने सुपर-12 में बनाई जगह, साफ हुई तस्वीर; जानें पूरा गणित

0
T20 World Cup: श्रीलंका, नीदरलैंड ने सुपर-12 में बनाई जगह, साफ हुई तस्वीर; जानें पूरा गणित

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले राउंड की तस्वीर करीब -करीब साफ हुई
ग्रुप ए से सुपर 12 में पहुंचने वाली टीमों के नाम सामने आ गए हैं
ग्रुप ए से श्रीलंका और नीदरलैंड ने सुपर 12 में क्वालीफाई किया है

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले राउंड की तस्वीर करीब -करीब साफ हो चुकी है. ग्रुप ए से सुपर 12 में पहुंचने वाली टीमों के नाम सामने आ गए हैं. ग्रुप ए से पहले नंबर पर श्रीलंका ने क्वालीफाई किया है, जो सुपर 12 में ग्रुप 1 का हिस्सा बनी है. पूर्व विश्व चैंपियन श्रीलंका को पहले मुकाबले में नामीबिया ने चौंकाने वाली जीत दर्ज करते हुए श्रीलंका को सोचने पर मजबूर कर दिया था. इसके बाद वापसी करते हुए श्रीलंका सुपर 12 पहुंच चुकी है.

वहीं, दूसरे नंबर पर नीदरलैंड की टीम ने क्वालीफाई किया है, जो अगले स्टेज में ग्रुप 2 का हिस्सा बनी है, इस ग्रुप में भारतीय टीम भी है, लेकिन पहले राउंड के ग्रुप बी की तस्वीर अब तक साफ नहीं हुई है. शुक्रवार (21 अक्टूबर) को इस ग्रुप के 2 मुकाबले खेले जाने हैं, जिससे भारत के साथ अगले स्टेज में जुड़ने वाली दूसरी टीम का नाम भी सामने आ जाएगा. अब तक 10 टीमें हो चुकी हैं. 22 अक्टूबर से सुपर 12 के मैच शुरू हो जाएंगे.

श्रीलंका को हराकर उलटफेर करने वाली नामीबिया खुद हो गई शिकार
यूएई ने नामीबिया को 7 रन से हराकर टी20 विश्व कप में अपनी पहली जीत दर्ज की. यूएई के नामीबिया के खिलाफ जीत के साथ ही नीदरलैंड ने सुपर-12 में जगह बना ली. ग्रुप ए से श्रीलंका और नीदरलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया है. अब ग्रुप बी से दो टीमों का आना बाकी है, जिसमें दो बार की टी20 वर्ल्ड कप चैम्पियन वेस्टइंडीज की टीम भी शामिल है.

यूएई ने दर्ज की पहली जीत 
यूएई ने जहां टी20 विश्व कप इतिहास में अपनी पहली जीत दर्ज की है, वहीं नीदरलैंड ने इस जीत के दम पर टी20 विश्व कप के सुपर-12 राउंड में प्रवेश कर लिया है। ग्रुप-ए की शीर्ष टीम श्रीलंका पहले ही अगले दौर में पहुंच चुकी है जबकि इस साल टूर्नामेंट में यूएई और नामीबिया का सफर समाप्त हो गया है.

भारत के पास वर्ल्ड कप से पहले सिर्फ 2 मौके, टीम शमी की फिटनेस से लेकर इन बड़ी कमियों को कैसे करेगी दूर

VIDEO World Cup Tales: इंग्लैंड में पहली बार मना क्रिकेट वर्ल्ड कप का जश्न, भारत-ऑस्ट्रेलिया फिर फेल

IND vs Pak: भारत-पाकिस्तान का मैच खराब कर सकती है बारिश, मेलबर्न से सामने आया बड़ा अपडेट

सुपर 12 के लिए विंडीज को हर हाल में चाहिए जीत 
पहले राउंड के अपने आखिरी मैच में वेस्टइंडीज की भिड़ंत आयरलैंड से होगी. अगर विंडीज ने यह मैच जीत लिया तो वह वह सुपर 12 में क्वालीफाई कर जाएगी. लेकिन इस ग्रुप की नंबर 1 टीम बनने के लिए उसे बड़े अंतर से जीतना होगा. फिलहाल वेस्टइंडीज टीम का नेट रन रेट है और वह तीसरे स्थान पर काबिज है. वहीं अभी पहले नंबर पर खड़ी टीम स्कॉटलैंड है. दोनों ही टीमों के पास फिलहाल 2-2 अंक हैं। ऐसे में स्कॉटलैंड को पीछे छोड़ने के लिए वेस्टइंडीज को अपने नेट रन रेट में बड़ा इजाफा करना होगा जो सिर्फ बड़ी जीत से ही संभव है.

ICC Twitter

सुपर 12 में पहुंचने वाली श्रीलंका और नीदरलैंड की टीमें. (ICC Twitter page)

स्कॉटलैंड-जिम्बाब्वे में जीतने वाली टीम बढ़ेगी आगे
इस ग्रुप में एक मैच जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड से होगा. जिम्बाब्वे फिलहाल स्कॉटलैंड से पीछे दूसरे नंबर पर है. इन दोनों में से जीतने वाली टीम को अगले स्टेज का टिकट मिलेगा. यानी वेस्टइंडीज, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे के बीच जो भी टीम दो मैच जीतती हैं वह आगे बढ़ जाएंगी.

टी20 वर्ल्ड कप में सुपर 12
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 में श्रीलंका की टीम ग्रुप 1 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी, जबकि ग्रुप 2 में नीदरलैंड भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की टीमें होंगी. दोनों ग्रुप को एक-एक टीमें और ज्वाइन करेंगी. तब जाकर पूरा होगा सुपर 12.

Tags: Sri Lanka Cricket Team, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, West Indies Team

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here