[ad_1]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान पंजाब सीएम भगवंत मान।
– फोटो : एएनआई
ख़बर सुनें
विस्तार
दिवाली से पहले कई राज्यों ने सातवें वेतन आयोग के तहत अपने कर्मियों और पेंशनधारियों के डीए (Dearness Allowance) बढ़ाने की घोषणा की है। इस फेहरिस्त में सबसे नया नाम पंजाब का है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने राज्य के कर्मियों और पेंशनधारियों का डीए छह प्रतिशत बढ़ाने का फैसला लिया है। यह फैसला बीते एक अक्तूबर से भी प्रभावी होगा। पंजाब कैबिनैट के इस फैसले से राज्य के लाखों कर्मचारियों और पेंशनधारियों को फायदा पहुंचेगा। बता दें कि सितंबर महीने में केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मियों का डीए बढ़ाने का फैसला किया था। आइए जानते हैं पिछले कुछ हफ्तों के दौरान किन-किन राज्यों ने अपने कर्मचारियों और पेंशनधारियों को राहत देते हुए डीए में बढ़ोतरी का एलान किया है?
[ad_2]
Source link