[ad_1]
India vs Pakistan T20 World Cup 2022: भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मेलबर्न के मैदान पर महामुकाबला खेला जाएगा. सभी क्रिकेट फैंस की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकी हुई हैं. लेकिन इस मैच से भारतीय फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. पाकिस्तान का एक स्टार खिलाड़ी फिट होने ना होने की वजह से भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो गया है. आइए जानते हैं, इस खिलाड़ी के बारे में.
भारत के खिलाफ मैच से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि फखर जमां भारत के खिलाफ पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे. उन्होंने कहा कि वह अभी रिहैबिलिटेशन की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं. लेकिन स्टार बल्लेबाज शान मसूद भारत के खिलाफ मैच में उपलब्ध रहेंगे. फखर जमां के भारत के खिलाफ मैच से बाहर होते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई है.
[ad_2]
Source link