[ad_1]
हाइलाइट्स
T20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 के पहले मैच में न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया ने हराया
ग्लेन फिलिप्स ने 29 मीटर भागकर लगकर लपका स्टोइनिस का चमत्कारिक कैच
न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए डेवोन कॉनवे की तूफानी 92 रनों की मदद से 200 रन बनाए
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप में सुपर-12 के मुकाबले शुरू हो गए हैं. पहला मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया. जिसमें न्यूजीलैंड ने वर्तमान चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया पर एकतरफा जीत दर्ज की. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनका यह निर्णय पूरी तरह गलत साबित हुआ, जब न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे की तूफानी पारी (58 गेंदों 92 रन) की बदौलत जीत के लिए 201 रनों का टारेट सेट कर दिया.
बता दें कि 2021 टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर खिताबी जीत दर्ज की थी.
ग्लेन फिलिप्स का सुपरमैन कैच
न्यूजीलैंड ने बैटिंग के बाद बॉलिंग की शुरुआत की तो पहले ही ओवर में टिम साउदी ने डेविड वार्नर का विकेट चटकाकर सनसनी फैला दी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के विकेट लगातार गिरते रहे और आखिर में पूरी टीम महज 111 रन पर सिमट गई और न्यूजीलैंड ने मैच 89 रन के बड़े अंतर से अपने नाम कर दिया. इस मैच में न्यूजीलैंड के फील्डर ग्लेन फिलिप्स ने एक सुपरमैन कैच लपका, जिसे देखकर किसी को यकीन नहीं हुआ. बस लोग देखते रह गए. अगर जॉन्टी रोड्स होते तो वह भी इस कमाल के कैच को देखकर फील्डर की तारीफ किए बिना नहीं रह पाते.
@GlenPhillips UNBELIEVABLE catch!!! #superman #AUSvNZ pic.twitter.com/Qjgqny6syt
— Hemant (@hemantbhavsar86) October 22, 2022
अब इस कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मार्कस स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल रनों के लिए जूझ रहे थे. नौवें ओवर में स्टोइनिस ने ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल सैंटनर को कवर के ऊपर से खेलने की कोशिश की, उन्हें लगा कि गेंद बॉउंड्री पार कर जाएगी क्योंकि फील्डर ग्लेन फिलिप्स काफी दूर थे, लेकिन ये क्या वह गेंद के साथ ही दौड़ना स्टार्ट कर चुके थे. इसके बाद उन्होंने अपनी दाहिने तरफ हवा में छलांग लगाकर एक बेहद कठिन कैच को आसानी से लपक लिया.
129 मीटर तक दौड़े फिलिप्स
कैच लेने के लिए फिलिप्स 29 मीटर तक दौड़े थे. टूर्नामेंट में अभी काफी मैच खेले जाने बाकी हैं लेकिन ग्लेन फिलिप्स के इस कैच को अगर अब तक कैच ऑफ द टूर्नामेंट कहा जाए तो बड़ी बात नहीं होगी. कमेंटेटर यही कह रहे थे कि दुनिया के सबसे बड़े फील्डर रहे जॉन्टी रोड्स अगर ये मैच देख रहे होंगे और फिलिप्स का कैच देखा होगा तो तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. स्टोइनिस के बल्ले से 14 गेंदों पर सिर्फ 7 रन निकले.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aus vs NZ, Most viral video, One hand catch, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : October 22, 2022, 16:52 IST
[ad_2]
Source link