Home Sports VIDEO: विराट कोहली IND VS PAK मुकाबले से पहले नेट्स में जमकर कर रहे प्रैक्टिस

VIDEO: विराट कोहली IND VS PAK मुकाबले से पहले नेट्स में जमकर कर रहे प्रैक्टिस

0
VIDEO: विराट कोहली IND VS PAK मुकाबले से पहले नेट्स में जमकर कर रहे प्रैक्टिस

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच में 19 रन बना सके थे
भारतीय फैंस को विराट कोहली से उम्मीदें
भारत-पाक मुकाबला कल 23 अक्टूबर को

नई दिल्ली: भारत विश्व कप (T20 world Cup)  में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान से भिड़ने के लिए तैयार है. करोड़ों फैंस को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है. भारतीय फैंस के भरोसे पर खरा उतरने के लिए टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) मुकाबले से पहले नेट्स में प्रैक्टिस करते दिखाई दे रहे हैं.

इस बड़े टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विराट कोहली नेट्स में जमकर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम से इस वीडियो को शेयर किया है. वो पिछले कुछ मैचों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वॉर्मअप मैच में उन्होंने मात्र 19 रन बनाए थे. उस मुकाबले में भारत ने 6 रनों से जीत दर्ज की थी.

इसके अलावा, विराट कोहली ने मोहम्मद शमी के आखिरी ओवर में जबरदस्त कैच पकड़ा था, जिससे ऑस्ट्रेलिया मैच जीतने में नाकामयाब हुआ. विराट वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों अभ्यास मैच में भी नहीं खेले थे.

IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया पर एक्स्ट्रा प्रेशर है? जानें रोहित शर्मा का जवाब

एशिया कप 2022 में विराट कोहली टूर्नामेंट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक भी जड़ा था. उनका यह शतक साल 2019 के बाद आया था. विराट कोहली टीम इंडिया के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर 11 टी20 मुकाबले खेलें हैं और 64.42 की औसत से 451 रन बनाए हैं. विराट कोहली पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छी बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 9 मैचों में 406 रन जड़े हैं. भारतीय टीम पिछले साल मिली 10 विकेट से हार का बदला इस साल जरूर लेना चाहेगी.

Virat Kohli vs Pakistan, <a href='https://hindi.news18.com/tag/virat-kohli/'>Virat Kohli</a> Practice, Virat Kohli News, Virat Kohli latest news, Virat Kohli Today news ” width=”1200″ height=”900″ /></p>

<p style=ये हो सकती है पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी/हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

Tags: India Vs Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here