Home Breaking News टीम इंडिया की जीत के जश्न में अनुष्का शर्मा ने जमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात

टीम इंडिया की जीत के जश्न में अनुष्का शर्मा ने जमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात

0
टीम इंडिया की जीत के जश्न में अनुष्का शर्मा ने जमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर लिखी दिल छू लेने वाली बात

[ad_1]

टी20 विश्व कप 2022 में 23 अक्तूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ा मैच देखने को मिला। इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर देशवासियों को शानदार दिवाली गिफ्ट दिया है। भारत की इस जीत से पूरा देश झूम रहा है। इस जीत के नायक विराट कोहली की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस बीच विराट की पत्नी और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी इस ऐतिहासिक जीत से काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर साझा की है। 

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें टीवी पर विराट कोहली नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने दिल छू लेने वाला एक नोट भी लिखा है। अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, ‘दिवाली की पूर्व संध्या पर आज रात आपने लोगों के जीवन को खुशियों से भर दिया है।आप एक अद्भुत इंसान हैं माई लव। आपका धैर्य, दृढ़ संकल्प और विश्वास मन को चकरा देने वाला है !! 

मैं यह कह सकती हूं कि मैंने अभी-अभी अपने जीवन का सबसे अच्छा मैच देखा है हालांकि हमारी बेटी यह समझने के लिए बहुत छोटी है कि उसकी मां क्यों नाच रही थी और कमरे में बेतहाशा चिल्ला रही थी, एक दिन वह समझ जाएगी कि उसके पिता ने उस रात अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी। एक ऐसे फेज के बाद जो उनके लिए काफी कठिन था। लेकिन वह इन सब से पार पाते हुए कहीं ज्यादा मजबूती से लौटकर आए हैं। आप पर गर्व है।’

Project K: ‘आदिपुरुष’ के बाद ‘प्रोजेक्ट के’ की टीम ने दी प्रभास को जन्मदिन की बधाई, जारी किया धांसू पोस्टर

गौरतलब है कि सुपर 12 के पहले मैच में 160 रन का पीछा करते हुए भारत की पारी लड़खड़ा गई थी। जिसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टीम को वापसी कराई। कोहली मैच के अंत तक क्रीज पर टिके रहे। उन्होंने 53 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली।

Vivek Agnihotri: ‘कांतारा’ के फैन हुए विवेक अग्निहोत्री, कहा- मेरा वादा है कि ऐसी फिल्म नहीं देखी होगी आपने



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here