Home Sports IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलता दिखाई नहीं देगा ये बड़ा मैच विनर! Playing 11 में दूर-दूर तक नहीं बनती जगह

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलता दिखाई नहीं देगा ये बड़ा मैच विनर! Playing 11 में दूर-दूर तक नहीं बनती जगह

0
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलता दिखाई नहीं देगा ये बड़ा मैच विनर! Playing 11 में दूर-दूर तक नहीं बनती जगह

[ad_1]

India vs Pakistan, T20 World Cup 2022: भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में सभी की नजर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर रहने वाली है. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिल सकते हैं. ये मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस मैच में टीम इंडिया के एक बड़े मैच विनर खिलाड़ी का खेलना मुश्किल दिखाई दे रहा है. ये पिछले पिछले कुछ समय से प्लेइंग 11 में जगह बनाने के लिए लगातार जूझ रहा है. 

इस बड़े मैच विनर का खेलना मुश्किल 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले और आखिरी वार्म अप मैच में खेला था. इस मैच से ही टीम इंडिया की प्लेंइग 11 लगभग तय हो चुकी है. इस मैच में कप्तान रोहित ने बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को खेलने का मौका दिया, ऐसे में 25 साल के धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को पाकिस्तान के खिलाफ भी जगह मिलना मुश्किल दिखाई दे रही है. 

लगातार खराब प्रदर्शन ने बढ़ाई टेंशन

टीम इंडिया ने इस मैच से पहले पर्थ में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ दो अभ्यास मैच खेले थे. इन दोनों ही मैचों में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को बतौर ओपनर खेलने का मौका मिला था, लेकिन ऋषभ पंत (Rishabh Pant) इन दोनों ही मैचों में पूरी तरह फ्लॉप रहे. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोनों ही मैचों में 9-9 रन ही बना सके थे. 

टी20 क्रिकेट में अभी तक का प्रदर्शन 

ऋषभ पंत (Rishabh Pant) पिछले कुछ समय से टीम इंडिया के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी साबित हो रहे हैं, लेकिन टी20 फॉर्मेट में वह अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं. ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 62 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 24.02 की औसत से सिर्फ 961 रन ही बनाए हैं. वहीं, इन मैचों में ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सिर्फ 3 बार ही 50 रन का आंकड़ा पार किया है.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here