Home Sports शाहिद अफरीदी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर को दिया जवाब, ‘आपने अपने क्रिकेटरों को सिर पर चढ़ा लिया है’

शाहिद अफरीदी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर को दिया जवाब, ‘आपने अपने क्रिकेटरों को सिर पर चढ़ा लिया है’

0
शाहिद अफरीदी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर को दिया जवाब, ‘आपने अपने क्रिकेटरों को सिर पर चढ़ा लिया है’

[ad_1]

हाइलाइट्स

अतुल वासन ने बताया भारतीय खिलाड़ियों को बेहतर
अफरीदी ने अतुल वासन के बात पर असहमति जताई
वासन ने कहा- रिजवान को भी क्रेडिट मिलना चाहिए

नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2022 (T20 World Cup 2022) के सुपर-12 चरण की शुरुआत हो चुकी है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. इस मुकाबले से पहले एक पैनल में चर्चा के दौरान पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) ने देश के पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन (Atul Wasan) के एक बयान पर असहमति जताई थी.

समा टीवी पर एक पैनल में चर्चा के दौरान अतुल वासन, शाहीद अफरीदी और कपिल देव जुड़े थे. चर्चा में अतुल वासन ने कहा था कि भारतीय खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण मैच जीतकर अपनी प्रतिष्ठा स्थापित की है. वासन ने इस बात पर भी जोर दिया की केएल राहुल और हार्दिक पंड्या जैसे अविश्वशनीय खिलाड़ी कितने भरोसेमंद रहे हैं.

IND vs PAK T20: मोहम्मद शमी की 349 दिन बाद टी20 टीम में वापसी, जानिए क्यों मिली प्लेइंग-XI में जगह?

वासन ने कहा, भारतीय टीम में रोहित शर्मा, केएल राहुल जैसे बड़े नाम हैं, और ये बड़े नाम इसलिए हैं क्योंकि इन्होंने कंसिस्टेंट प्रदर्शन किया है. इसलिए दुनियाभर में इनकी रेटिंग है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी किया है. पाकिस्तान के पास रिजवान और मोहम्मद नवाज के रूप में मैच विनर हैं, लेकिन ये कंसिस्टेंट नहीं हैं. रिजवान ने एक मैच जिताया, नवाज ने भी एक मैच जिताया. भले कोई एक मैच जितवाने से हीरो नहीं बन जाता, लेकिन मोहम्मद रिजवान ने 3-4 मैच में परफॉर्म किया है तो उन्हें रेटिंग जरूर मिलनी चाहिए, लेकिन भारत के खिलाफ स्टैट देखें तो रिजवान इतना बड़ा नाम नहीं है’. अफरीदी को यह बात पसंद नहीं आई और उन्होंने इसपर जोरदार असहमति जताई.

अफरीदी ने अतुल को जवाब देते हुए कहा, ‘अभी जो बात आप कर रहे वो समझ नहीं आई. अपने प्लेयर्स को आपने सर पे चढ़ा लिया है. पाकिस्तान प्लेयर्स जो आईसीसी रैंकिंग में एक, दो नंबर पर हैं. उनको बिल्कुल इग्नोर कर दिया है.’

Tags: Icc T20 world cup, IND vs PAK, India Vs Pakistan, Kapil dev, Shahid afridi, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here