Home Sports IND vs PAK: जीत के बाद खुद पर काबू नहीं रख पाए कप्तान रोहित, विराट कोहली को अचानक गोद में उठाया; देखें Video

IND vs PAK: जीत के बाद खुद पर काबू नहीं रख पाए कप्तान रोहित, विराट कोहली को अचानक गोद में उठाया; देखें Video

0
IND vs PAK: जीत के बाद खुद पर काबू नहीं रख पाए कप्तान रोहित, विराट कोहली को अचानक गोद में उठाया; देखें Video

[ad_1]

Rohit Sharma Virat Kohli: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धमाकेदार अंदाज में 4 विकेट से हरा दिया. टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने तूफानी पारियां खेली. इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले साल मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया. हमेशा ही विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा के अलगाव की खबरें सामने आती रहती हैं, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के बाद अलग ही नजारा मैदान में देखने को मिला. 

रोहित शर्मा ने किया ये काम 

विराट कोहली ने कार्तिक के साथ मिलकर भारत को जीत के करीब पहुंचाया. वहीं, विराट कोहली की इस पारी से कप्तान रोहित शर्मा इतना ज्यादा खुश हुए कि उन्होंने विराट कोहली को अपने कंधे पर उठा लिया. मैच खत्म होने के बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस दौरान हार्दिक पांड्या भी खुद को नहीं रोक सके और इन दोनों के साथ जश्न मनाते हुए नजर आए. 

इस बात को लेकर हुई थी अनबन 

पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद विराट कोहली ने टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी, इसके बाद सेलेक्टर्स ने उन्हें वनडे टीम की कप्तानी से भी हटा दिया था. इसके बाद सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी थी, जिसके बाद कोहली और रोहित के अनबन की खबरें मीडिया में आने लगीं. लेकिन रोहित के कोहली को उठाते ही इन खबरों पर अब विराम लग गया है. 

विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी 

एक समय टीम इंडिया रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव और अक्षर पटेल के विकेट गंवाकर संकट में दिखाई दे रही थी, लेकिन उसके बाद विराट कोहली और हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बनाए और टीम इंडिया को जीत दिला दी. कोहली ने 82 रनों की पारी खेली. वहीं, हार्दिक पांड्या ने 40 रन बनाए. 

भारत ने पूरा किया बदला 

पिछले टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी. अब टीम इंडिया ने ये हिसाब बराबर कर दिया है. इस बार टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही है. भारत के पास कई ऐसे स्टार क्रिकेटर्स हैं, जो उन्हें मैच जिता सकें. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here