[ad_1]
06:13 PM, 24-Oct-2022
प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स-निफ्टी उछले
प्री-ओपन सेशन में सेंसेक्स 380 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,800 से ऊपर
06:11 PM, 24-Oct-2022
अजय देवगन पहुंचे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज
लक्ष्मी पूजा में हिस्सा लेने और अपनी फिल्म Drishyam 2 और thank god का प्रचार करने BSE पहुंचे पहुंचे अभिनेता अजय देवगन।
06:09 PM, 24-Oct-2022
पिछले वर्ष हरे निशान में हुआ था कारोबार
पिछले वर्ष यानी 2021 की दिवाली के दिन एक घंटे के लिए हुई मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर खुले थे। 6.15 बजे शाम को बीएसई का सेंसेक्स 60,207.97 के स्तर पर खुला था और एनएसई का निफ्टी 17,935.05 पर स्तर पर खुला था। पूरे ट्रेडिंग सेशन के दौरान दोनों हरे निशान पर कारोबार करते रहे थे। कारोबार के अंत में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 296 अंक या 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 60,067.62 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 88 अंक उछलकर 17,916.80 के स्तर पर बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स के सभी सेक्टर्स में जमकर खरीदारी दिखी थी।
06:03 PM, 24-Oct-2022
बीएसई के कन्वेंशन हॉल में होगी मुहूर्त ट्रेडिंग
06:00 PM, 24-Oct-2022
Muhurat Trading 2022: शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू, ट्रेडिंग से पहले मां लक्ष्मी की हुई पूजा
शेयर बाजार में आज दिवाली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। ट्रेडिंग का प्लेटफॉर्म तैयार हो चुका है। देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई में आज एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। हिंदू कैलेंडर वर्ष के अनुसार आज मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ संवत् 2079 की शुरुआत हो जाएगी। मुहूर्त कारोबार के लिए बाजार में ट्रेडिंग 6.15 मिनट से शुरू हो जाएगी। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शाम 6:00 से 6:08 बजे प्री ओपन ट्रेडिंग सेशन होगा। मुहूर्त ट्रेडिंग में बाजार ने ऐतिहासिक रूप से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ज्यादातर मुहूर्त पर सेंसेक्स में तेजी रही।
[ad_2]
Source link