Home Breaking News T20 WC: टी20 में सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ खामोश रहा है सूर्यकुमार का बल्ला, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे

T20 WC: टी20 में सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ खामोश रहा है सूर्यकुमार का बल्ला, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे

0
T20 WC: टी20 में सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ खामोश रहा है सूर्यकुमार का बल्ला, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे

[ad_1]

टी20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत ने सुपर-12 राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान को चार विकेट से हरा दिया। विराट कोहली और हार्दिक पांड्या इस जीत के हीरो रहे। 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने एक वक्त 31 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। पिछले टी20 वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा फ्लॉप रहे। दोनों चार-चार रन बनाकर आउट हुए। राहुल को नसीम शाह और रोहित को हारिस रऊफ ने पवेलियन भेजा। 

इसके बाद फैन्स को विराट कोहली और टी20 में वर्ल्ड नंबर दो बैटर सूर्यकुमार यादव से काफी उम्मीदें थीं। सूर्यकुमार ने अपने अंदाज में खेलना शुरू भी किया और दो चौके लगाए। हालांकि, इसके बाद वह हारिस रऊफ की पेस के आगे फीके पड़ गए। गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर रिजवान के पास चली गई। इस तरह सूर्यकुमार 15 रन बनाकर चलते बने। 

यह पहली बार नहीं है जब सूर्यकुमार अहम मौके पर विकेट गंवाकर चलते बने हैं। पिछले वर्ल्ड कप में जब भारत ने दोनों ओपनर्स को गंवा दिया था, तब भी सूर्यकुमार कुछ खास नहीं कर सके थे। इतना ही इस साल एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ दोनों मैचों में सूर्या का बल्ला शांत रहा था। पाकिस्तान के गेंदबाजों ने अब तक सूर्यकुमार को खामोश रखा है। 

पाकिस्तान के खिलाफ टी20 में सूर्यकुमार के आंकड़े भी यही बताते हैं कि वह पाक की पेस बैटरी के आगे बेबस हो जाते हैं। सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक चार टी20 खेले हैं। इनमें उन्होंने 123.91 के स्ट्राइक रेट और 14.25 की औसत से सिर्फ 57 रन बनाए हैं। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के खिलाफ आठ गेंदों में 11 रन की पारी खेली थी। वहीं, इस साल एशिया कप में पाकिस्तान से पहली भिड़ंत में सूर्या ने 18 गेंदों में 18 रन बनाए थे। सुपर फोर में सूर्यकुमार 10 गेंदों में 13 रन ही बना सके थे। अब टी20 वर्ल्ड कप में वह फिर फ्लॉप रहे और जरूरत के समय सिर्फ 15 रन ही बना सके।

टी20 में अन्य टीमों के खिलाफ सूर्यकुमार का प्रदर्शन

खिलाफ मैच पारी 100s 50s रन स्ट्राइक रेट
ऑस्ट्रेलिया 3 3 0 1 115 185.48
इंग्लैंड 6 5 1 1 260 195.49
न्यूजीलैंड 3 3 0 1 63 136.96
पाकिस्तान 4 4 0 0 57 123.91
दक्षिण अफ्रीका 3 3 0 2 119 195.08
वेस्टइंडीज 7 7 0 2 242 179.26
नोट: यह आंकड़े सिर्फ उन्ही देशों के खिलाफ हैं, जिनके

खिलाफ सूर्यकुमार ने तीन या उससे ज्यादा टी20 खेले हैं।

सूर्यकुमार ने ओवरऑल अब तक 35 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और इसमें 176.37 के स्ट्राइक रेट और 37.86 की औसत से 1060 रन बनाए हैं। इनमें एक शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। सूर्यकुमार ने छह देशों के खिलाफ तीन या उससे ज्यादा टी20 खेले हैं और इसमें से पाकिस्तान के खिलाफ उनके सबसे कम रन और सबसे खराब स्ट्राइक रेट और एवरेज है। 

पाकिस्तान के खिलाफ सूर्यकुमार का बल्ला बिल्कुल खामोश रहता है। वहीं, दूसरे नंबर पर न्यूजीलैंड है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here