Home Breaking News T20 WC 2022: भारत, पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल का गणित, समझें पूरा समीकरण

T20 WC 2022: भारत, पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल का गणित, समझें पूरा समीकरण

0
T20 WC 2022: भारत, पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल का गणित, समझें पूरा समीकरण

[ad_1]

टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की है। भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया और दो अहम अंक हासिल किए हैं। अब भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो गई है। वहीं, पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। इसके बाद सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई। 

दूसरे ग्रुप में अब सिर्फ दो टीमों के पास 10 अंक हासिल करने का मौका है। भारत और बांग्लादेश की टीमें अपने बाकी चार मैच जीतकर 10 अंक हासिल कर सकती हैं। हालांकि, कोई एक टीम ही ऐसा कर पाएगी, क्योंकि इन दोनों टीमों को भी आपस में भिड़ना है। ग्रुप में शुरुआती दो स्थानों में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। यहां हम बता रहे हैं कि सभी टीमों के लिए सेमीफाइनल के समीकरण क्या हैं। 

भारत

भारतीय टीम अपना पहला मैच जीत चुकी है और उसके पास दो अंक हैं। भारत अपने बाकी चार मैच जीतकर 10 अंक हासिल कर सकता है और ग्रुप में पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को चुनौती मिलेगी, लेकिन यह मैच हारने पर भी भारत के पास आठ अंक हासिल करने का मौका रहेगा। क्योंकि, भारत के बाकी तीन मैच बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और नीदरलैंड के साथ हैं। ऐसे में भारत के लिए सेमीफाइनल की राह बेहद आसान है। 

T20 WC: 20वें ओवर में फ्री हिट पर कोहली हुए बोल्ड, फिर भी क्यों मिले तीन रन? यहां जानें नो और डेड बॉल के नियम

पाकिस्तान

पाकिस्तान के लिए अब सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है। पहले मैच में पाकिस्तान को भारत से हार मिली थी और एक मैच के बाद पाकिस्तान के पास कोई अंक नहीं है। अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए बाकी सभी मैच जीतने होंगे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में इस टीम को मुश्किल हो सकती है। अगर पाकिस्तान कोई और मैच हारता है तो इस टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका का पहला मैच जिम्बाब्वे के साथ था और यहां अफ्रीकी टीम को दो अंक मिलना तय था। हालांकि, बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला। अब दक्षिण अफ्रीका के लिए सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल हो गई है। इस टीम के दो मुश्किल मैच (भारत और पाकिस्तान के खिलाफ) बचे हुए हैं। अगर अफ्रीकी टीम इन दोनों के खिलाफ कोई भी मैच हारती है तो सेमीफाइनल की राह बहुत मुश्किल हो जाएगी। दक्षिण अफ्रीका अब अधिकतम नौ अंक हासिल कर सकता है। एक मैच हारने पर अफ्रीकी टीम के पास सात अंक होंगे और सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो जाएगी। 

T20 WC: सिडनी पहुंची टीम इंडिया, कार्तिक ने अश्विन से कहा थैंक यू, भारतीय स्पिनर ने दिया मजेदार जवाब, VIDEO

बांग्लादेश

बांग्लादेश ने अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ जीता था और इस टीम के पास भी 10 अंक हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाने का मौका है, लेकिन यह आसान नहीं होगा। बांग्लादेश को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों को हराना होगा। अगर यह टीम इनमें से दो टीमों को भी हरा पाती है तो सेमीफाइनल में पहुंच सकती है। 

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ विराट कोहली की तूफानी बैटिंग का दिवाली पर असर, लोगों ने रोक दी थी शॉपिंग, जानें



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here