Home Sports Team India: टीम इंडिया का ये खिलाड़ी एक ही मैच में बना विलेन से हीरो, पाकिस्तान से पूरा किया अपना बदला

Team India: टीम इंडिया का ये खिलाड़ी एक ही मैच में बना विलेन से हीरो, पाकिस्तान से पूरा किया अपना बदला

0
Team India: टीम इंडिया का ये खिलाड़ी एक ही मैच में बना विलेन से हीरो, पाकिस्तान से पूरा किया अपना बदला

[ad_1]

Team India T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया की जीत के हीरो विराट कोहली बने, लेकिन इस मैच में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने पाकिस्तान से अपना पुराना बदला भी पूरा किया. ये खिलाड़ी एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार का कारण बन गया था. इस खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में अपने प्रदर्शन से ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. 

एक ही मैच विलेन से हीरो में बना ये खिलाड़ी 

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुए थे, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने अपना पूरा हिसाब बराबर कर लिया. इस मैच में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को तहस-नहस करने का काम किया.
 
एशिया कप का बदला किया पूरा 

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के दौरान अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने आसिफ अली को कैच छोड़ दिया था, जिसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के लिए मैच खप्म करने का काम किया. हालांकि अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने ही आसिफ को आउट किया था, लेकिन तब तक मैच उनसे दूर जा चुका था. इस मैच के बाद वह जमकर ट्रोल हुए थे, लेकिन इस बार वह टीम इंडिया की गेंदबाजी के सबसे बड़े हीरो साबित हुए.  

बाबर-रिजवान का किया शिकार 

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) का ये पहला टी20 वर्ल्ड कप है. उन्होंने इस टूर्नामेंट की पहली ही गेंद पर बाबर आजम को अपना शिकार बनाया था. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने मैच के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर पाकिस्तान के इनफॉर्म बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को 4 रन के निजी स्कोर पर भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट करा दिया. अर्शदीप सिंह ने इसके बाद आखिरी के ओवरों में गेंदबाजी कर एक और विकेट अपने नाम किया और टीम की जीत में अहम भुमिका निभाई. 

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here