[ad_1]

प्लेटलेट्स की तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
प्रयागराज के झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मुसम्बी का जूस चढ़ाने के मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल मरीज को मुसम्बी का जूस नहीं बल्कि खराब प्लेटलेट्स चढ़ाया गया था।
इस पूरे मामले की जांच के बाद अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल में जिस डेंगू से ग्रस्त मरीज की मौत हो गई थी, उसे खराब संरक्षित प्लेटलेट्स दिए गए थे, न कि मुसम्बी का जूस चढ़ाया गया था।
[ad_2]
Source link