Home Sports बाबर आजम ने कहा- करेंगे वापसी, पाकिस्तान अभी भी आसानी से पहुंच सकता है सेमीफाइनल में

बाबर आजम ने कहा- करेंगे वापसी, पाकिस्तान अभी भी आसानी से पहुंच सकता है सेमीफाइनल में

0
बाबर आजम ने कहा- करेंगे वापसी, पाकिस्तान अभी भी आसानी से पहुंच सकता है सेमीफाइनल में

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान टीम पिछले साल सेमीफाइनल तक गई थी
उसे 3 और मुकाबले खेलने हैं, साउथ अफ्रीका है चुनौती

नई दिल्ली. बाबर आजम (Babar Azam) की अगुआई में पाकिस्तान टीम की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप में बेहद निराशाजनक रही है. टीम सुपर-12 के अपने पहले दोनों मैच हार चुकी है. गुरुवार को एक मुकाबले में (T20 World Cup 2022) जिम्बाब्वे जैसी कमजोर टीम ने भी पाक को एक रन से पटकनी दे दी. मैच में जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 130 रन बनाए थे. जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी. इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था. टीम को सुपर-12 में 3 और मुकाबले खेलने हैं. पाकिस्तान टीम अभी भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है.

सुपर-12 के ग्रुप-2 की बात करें, अभी भारतीय टीम 2 मैच में 2 जीत के साथ नंबर-1 पर कायम है. उसके 4 अंक हैं. उसने पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड्स को भी हराया है. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे दोनों के 2-2 मैच में 3-3 अंक हैं. लेकिन बेहतर रन औसत के कारण अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर है. बांग्लादेश 2 मैच में 2 अंक के साथ चौथे स्थान पर है. पाकिस्तान और नीदरलैंड्स को अब तक एक भी अंक नहीं मिले हैं और दोनों को 2-2 हार भी मिली है.

अफ्रीका को हराना होगा
पाकिस्तान को सुपर-12 में अब साउथ अफ्रीका, नीदरलैंड्स और बांग्लादेश से मुकाबला खेलना है. सेमीफाइनल की उम्मीद बनाए रखने के लिए उसे तीनों मैच जीतने होंगे. इसके अलावा उसे यह दुआ भी करनी होगी कि भारतीय टीम 30 अक्टूबर को होने वाले मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दे. इतना ही वह अन्य 2 मुकाबले भी जीते. दूसरी ओर जिम्बाब्वे को बांग्लादेश और नीदरलैंड्स में से किसी एक टीम के खिलाफ हार मिले.

VIDEO: शोएब अख्तर का बड़ा बयान, कहा- औसत खिलाड़ी वर्ल्ड कप के लिए चुने गए, इसलिए हारे

पिछले टी20 वर्ल्ड कप की बात करें, तो भारत और पाकिस्तान सुपर-12 में एक ही ग्रुप में थे. लेकिन ग्रुप से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था. भारतीय टीम 5 में से 3 मैच जीतकर भी क्वालिफाई नहीं कर सकी थी. उसे पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड से भी मात खानी पड़ी थी.

Tags: Babar Azam, Pakistan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Zimbabwe

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here