[ad_1]
हाइलाइट्स
सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप में पहला अर्धशतक जड़ा
उन्होंने नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में नाबाद 51 रन बनाए
सिडनी. टी20 विश्व कप के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड्स को हराया. टीम इंडिया की जीत में सूर्यकुमार यादव चमके. उन्होंने टी20 विश्व कप का अपना पहला अर्धशतक जड़ा और विराट कोहली के साथ अहम साझेदारी की. इस मैच के बाद उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन का राज खोला. सूर्यकुमार यादव ने कहा कि अभ्यास के दौरान मैच की परिस्थितियां पैदा करके बल्लेबाजी करने से वह दबाव झेलने में महारत हासिल कर चुके हैं और पिछले एक साल से उन्हें इससे शानदार नतीजे भी मिल रहे हैं.
पिछले कुछ समय से वह बेहतरीन फॉर्म में हैं जब उनसे इस निरंतरता के संबंध में की गयी तैयारी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मैं जब अभ्यास सत्र में जाता हूं तो कुछेक में कोशिश करता हूं कि मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खुद पर काफी दबाव बनाऊं जैसे कि मैच में ही खेल रहा हूं.’
सूर्यकुमार का पिछले 36 मैचों में स्ट्राइक रेट करीब 178 के करीब है और इसमें 11 स्कोर 50 रन ( एक शतक और 10 अर्धशतक) से ज्यादा हैं. उन्होंने कहा कि मैं कुछ गेंदों को निशाना बनाता हूं और जैसे कि मुझे कुछ संख्या में रन बनाने हैं और अगर मैं आउट हो जाता हूं तो मैं बाहर आ जाता हूं. उस दिन मैं फिर से बल्लेबाजी नहीं करता हूं. इस तरह से अभ्यास के दौरान मैच के हालात पैदा करने से मुझे मैच की तैयारी करने में मदद मिलती है.
सूर्यकुमार यादव ने नीदरलैंड के खिलाफ जड़ा अर्धशतक (screengrab)
सूर्यकुमार ने आगे कहा, ‘जब मैं मैच खेलने उतरता हूं तो यही चीज करता हूं और मेरी योजना बहुत स्पष्ट होती है. मुझे कौन से शॉट खेलने हैं, मैं क्रीज पर जाता हूं और खेलता हूं. मैं कुछ भी अलग नहीं करता. इससे मुझे काफी मदद मिल रही है और उम्मीद है कि आगामी मैचों में भी यही चीज करने की कोशिश करूंगा.’
IND vs NED: सूर्यकुमार यादव ने सिडनी में खेली आतिशी पारी, बोले- विराट भाई ने कहा था कि…
VIDEO: सूर्यकुमार यादव ने अंतिम गेंद पर ‘छक्का’ जड़ पूरी की फिफ्टी, विराट कोहली ने किया सेलिब्रेट
सूर्यकुमार ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टी20 वर्ल्ड कप का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया था. इसके लिए उन्होंने अपनी फिफ्टी महज 25 गेंद में पूरी कर ली थी. सूर्यकुमार ने विराट कोहली के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 गेंद में नाबाद 95 रन की साझेदारी की थी.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Suryakumar Yadav, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Team india, Virat Kohli
FIRST PUBLISHED : October 27, 2022, 21:58 IST
[ad_2]
Source link