[ad_1]

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ एस जयशंकर
– फोटो : एएनआई
ख़बर सुनें
विस्तार
रूस और यूक्रेन युद्ध में अब परमाणु हथियारों की एंट्री के आसार हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन लगातार इसे लेकर चेतावनी भी देते रहे हैं। बुधवार को ही रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने भी इस मुद्दे पर भारत में अपने समकक्ष राजनाथ सिंह से बातचीत की थी। अब खबर आ रही है कि इस बढ़ते तनाव के बीच भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर रूस का दौरा करेंगे। रूस के विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।
बताया गया है कि जयशंकर आठ नवंबर को मॉस्को में अपने समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थता की पेशकश भी कर सकते हैं। साथ ही रूस से आयात-निर्यात को लेकर चर्चा भी हो सकती है।
जयशंकर के रूस दौरे की टाइमिंग काफी अहम है। दरअसल, यूक्रेन पर रूस की बढ़ती आक्रामकता को देखते हुए कीव स्थित भारतीय दूतावास ने छात्रों को तुरंत भारत लौटने की सलाह दी है। हालांकि, कई छात्रों ने इस एडवायजरी को मानने से इनकार करते हुए कहा है कि वे या तो पढ़ेंगे या मरेंगे। इसे लेकर छात्रों के परिवारों ने केंद्र सरकार से चिंता जाहिर की है।
[ad_2]
Source link