Home Breaking News Top News: मेटा कंपनी को तीसरी तिमाही में लगा झटका, भारत का आज नीदरलैंड से होगा मुकाबला, पढ़ें अहम खबरें

Top News: मेटा कंपनी को तीसरी तिमाही में लगा झटका, भारत का आज नीदरलैंड से होगा मुकाबला, पढ़ें अहम खबरें

0
Top News: मेटा कंपनी को तीसरी तिमाही में लगा झटका, भारत का आज नीदरलैंड से होगा मुकाबला, पढ़ें अहम खबरें

[ad_1]

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने अपनी तीसरी तिमाही में राजस्व में गिरावट दर्ज की है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मेटा के राजस्व में चार फीसदी की गिरावट आई है। अब राजस्व 29 बिलियन डॉलर से घटकर 27.7 बिलियन डॉलर हो गया है। वहीं, टी20 विश्व कप में भारत का दूसरा मुकाबला आज नीदरलैंड के साथ है। इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी। पहला मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाडियों के हौंसले सातवें आसमान पर होंगे और टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी। साथ ही राष्टपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले एक समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक (President’s Bodyguard ) को सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर प्रदान करेंगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

मेटा कंपनी को तीसरी तिमाही में लगा झटका

फेसबुक की मूल कंपनी मेटा ने अपनी तीसरी तिमाही में राजस्व में गिरावट दर्ज की है। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, मेटा के राजस्व में चार फीसदी की गिरावट आई है। अब राजस्व 29 बिलियन डॉलर से घटकर 27.7 बिलियन डॉलर हो गया है। वहीं मेटा ने अपने बयान में कहा कि इससे निपटने के लिए महत्वपूर्ण बदलाव की योजना बनाई जा रही है।    पढ़ें पूरी खबर…

विश्व कप में भारत का दूसरा मैच आज, नीदरलैंड से होगा मुकाबला

टी20 विश्व कप में भारत का दूसरा मुकाबला आज नीदरलैंड के साथ है। इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की थी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था। पहला मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाडियों के हौंसले सातवें आसमान पर होंगे और टीम इंडिया नीदरलैंड के खिलाफ बड़ी जीत हासिल करना चाहेगी।   पढ़ें पूरी खबर…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज प्रेसीडेंट बॉडीगार्ड को सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर प्रदान करेंगी

राष्टपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले एक समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक (President’s Bodyguard) को सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर प्रदान करेंगी। डेढ़ घंटे तक चलने वाले इस समारोह में राष्ट्रपति के अंगरक्षक (पीबीजी), राष्ट्रपति से सिल्वर ट्रम्पेट और ट्रम्पेट बैनर को प्राप्त करेंगे।    पढ़ें पूरी खबर…

आज गृह मंत्री शाह करेंगे हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का शिलान्यास

गृहमंत्री अमित शाह आज फरीदाबाद से ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के साथ-साथ हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर बनाया जाएगा। कॉरिडोर बनने के बाद विकास को नई रफ्तार मिलेगी। हरियाणा रेल इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन की ओर से रेलवे लाइन बिछाने की परियोजना को मूर्तरूप दिया जाएगा। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।   पढ़ें पूरी खबर…



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here