Home Sports कभी जो भारत के साथ हुआ, टी20 विश्व कप में अब वही पाकिस्तान के साथ हो रहा है

कभी जो भारत के साथ हुआ, टी20 विश्व कप में अब वही पाकिस्तान के साथ हो रहा है

0
कभी जो भारत के साथ हुआ, टी20 विश्व कप में अब वही पाकिस्तान के साथ हो रहा है

[ad_1]

हाइलाइट्स

पाकिस्तान को टी20 विश्व कप में लगातार दो हार मिली है
जिम्बाब्वे से मिली हार के बाद उसका सेमीफाइनल में पहुंचना मुश्किल है

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में भारतीय टीम ने लगातार दो मैच जीते हैं वही पाकिस्तान को अपने दोनों ही शुरुआती मुकाबले में हार मिली है. अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान की टीम को सिर्फ अपने आगे के तीनों मैच जीतने ही नहीं होंगे बल्कि बाकी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा. इस बार के टूर्नामेंट में जो पाकिस्तान का हाल है ऐसा ही कुछ पिछले एडिशन में टीम इंडिया का था.

टी20 विश्व कप में 1 साल में काफी कुछ बदल चुका है. पिछली बार जैसा भारतीय टीम के साथ हुआ था वैसा ही कुछ पाकिस्तान की टीम इस बार झेल रही है. अब पाकिस्तान के फैंस को डर सता रहा है कि जो भारत का हाल पिछली बार के टूर्नामेंट में हुआ कहीं वैसा उनकी टीम के साथ तो नहीं होने वाला है. साल बदला और नतीजे भी बदल गए हैं. आईसीसी के टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नजर भारत और पाकिस्तान पर ही रहती है. 2007 में जब पहली बार टी20 विश्व कप खेला गया तो दोनों टीमें फाइनल में थी लेकिन इसके बाद ऐसा कभी नहीं हुआ और इस बार भी ऐसा होता नजर नहीं आ रहा

भारत जैसा अब पाकिस्तान का हाल

टी20 विश्व कप के 2021 में भारत ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला और उसे हार मिली थी. इसके बाद उसे दूसरे मैच में न्यूजीलैंड का सामना करते हुए हार का सामना करना पड़ा. इस बार वैसा ही कुछ पाकिस्तान के साथ हो रहा है. पहले मैच में भारत ने उसे हराया और दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम को शर्मनाक हार मिली. 2021 में भारत ने इसके बाद जोरदार वापसी करते हुए आखिरी के बचे तीनों मैच जीते लेकिन फिर भी वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई.

पाकिस्तान की तरह भारत ग्रुप में कर सकता है टॉप

पिछले टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने सभी 5 मुकाबलों में जीत हासिल कर 10 अंक हासिल करते हुए टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. भारत दो मैच जीत चुका है और अब उसके पास ऐसा ही करने का मौका होगा. साउथ अफ्रीका को छोड़ दें तो बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के साथ मैच आसान ही होने वाले हैं. टीम उलटफेर करने का माद्दा रखती है लेकिन टीम इंडिया के फॉर्म को देखते हुए ऐसा होने की उम्मीद कम है.

पाकिस्तान के सामने मुश्किल और बड़ी

भारत ने अफगानिस्तान, नामीबिया और स्कॉटलैंड को हराकर अपने सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखी थी. टीम इंडिया को आगे जो तीन मुकाबले मिले वो आसान टीमों के साथ थे लेकिन पाकिस्तान के साथ ऐसा नही है. इस टीम को साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम के साथ खेलना है. इसके अलावा बांग्लादेश की टीम भी सामने होगी. कुल मिलाकर एक नीदरलैंड्स ही है जिसके खिलाफ जीत का दावा किया जा सकता है लेकिन वो भी जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद कहना मुश्किल है.

Tags: India Vs Pakistan, Pakistan cricket team, T20 World Cup, T20 World Cup 2022

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here