Home Breaking News T20 WC: पहले 15 टी20 में ही अर्शदीप ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, नेहरा को पीछे छोड़ा, ‘कुलचा’ से पार नहीं पा सके

T20 WC: पहले 15 टी20 में ही अर्शदीप ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, नेहरा को पीछे छोड़ा, ‘कुलचा’ से पार नहीं पा सके

0
T20 WC: पहले 15 टी20 में ही अर्शदीप ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, नेहरा को पीछे छोड़ा, ‘कुलचा’ से पार नहीं पा सके

[ad_1]

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भी भारतीय गेंदबाज कहर बरपा रहे हैं। पाकिस्तान के बाद नीदरलैंड के खिलाफ भी भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। खासतौर पर पावरप्ले में भारत के पेस बॉलर्स घातक गेंदबाजी कर रहे हैं। पाकिस्तान और नीदरलैंड दोनों के खिलाफ भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले में दो-दो विकेट झटके। 

इसमें से अर्शदीप का योगदान अहम रहा है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ पावरप्ले में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को पवेलियन भेजा था। वहीं, नीदरलैंड के खिलाफ भुवनेश्वर कुमार और स्पिनर अक्षर पटेल ने विकेट झटके। अर्शदीप के अब 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24 विकेट हो गए हैं। वह इतने मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं।

इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को पीछे छोड़ दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ अर्शदीप ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके थे। वहीं, नीदरलैंड के खिलाफ अर्शदीप ने चार ओवर में 37 रन देकर दो विकेट झटके।

नेहरा ने शुरुआती 15 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के बाद 23 विकेट लिए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर दीपक चाहर हैं। चाहर ने शुरुआती 15 टी20 मैचों के बाद 21 विकेट लिए थे। नेहरा ने ओवरऑल भारत के लिए 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे और 34 विकेट झटके थे। वहीं, चाहर ने अब तक 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और 29 विकेट झटके हैं। अर्शदीप भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने की लिस्ट में फिलहाल 17वें नंबर पर हैं।

भारत की ओर से सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड भुवनेश्वर कुमार के नाम है। उन्होंने अब तक 81 मैचों में 88 विकेट लिए हैँ। वहीं, 85 विकेट के साथ युजवेंद्र चहल दूसरे नंबर पर हैं। जसप्रीत बुमराह 70 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं। बुमराह के चोटिल होने के बाद भुवनेश्वर और अर्शदीप ही पावरप्ले में भारतीय गेंदबाजी की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, मोहम्मद शमी को मिडिल ओवर्स की जिम्मेदारी दी गई है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here