[ad_1]

सीएम अरविंद केजरीवाल
– फोटो : फाइल फोटो
ख़बर सुनें
विस्तार
भारतीय मुद्रा पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ-साथ देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश का चित्र लगाए जाने की मांग को लेकर दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखी है। पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि देश के 130 करोड़ लोगों की इच्छा है कि भारतीय करेंसी में एक ओर गांधी जी और दूसरी तरफ भगवान श्रीगणेश और लक्ष्मी जी की तस्वीर होनी चाहिए। वहीं दूसरी ओर केजरीवाल की इस मांग को लेकर घमासान मचा हुआ है। भाजपा लगातार केजरीवाल पर हमलावर है।
केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा है कि मैंने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर 130 करोड़ भारतवासियों की ओर से निवेदन किया है कि भारतीय करेंसी पर महात्मा गांधी जी के साथ-साथ लक्ष्मी गणेश जी की तस्वीर भी लगाई जाए। पत्र में केजरीवाल ने कहा है कि आज देश की अर्थव्यवस्था बहुत बुरे दौर से गुजर रही है।
[ad_2]
Source link