[ad_1]
हाइलाइट्स
जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को 1 रन से हराकर बड़ा उलटफेर किया
हार के बाद बाबर आजम का रिएक्शन हुआ कैमरे में कैद
पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों के चेहरे लटके नजर आए
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 में गुरुवार को जिम्बाब्वे ने पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर 1 रन से हराते हुए बड़ा उलटफेर किया. जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए थे. लेकिन, जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने सिकंदर रजा की अगुआई में दमदार गेंदबाजी की और छोटे से लक्ष्य का बचाव करते हुए पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. इस हार के बाद कैमरे में पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम जो हाल कैद हुआ, वो देखने लायक था. कप्तान बाबर आजम बिल्कुल स्तब्ध नजर आए. उन्होंने दोनों हाथों से अपना चेहरा पकड़ा हुआ था. तो वहीं, कोच सकलेन मुश्ताक के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आई. इसका वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें सिर्फ पाकिस्तान के कप्तान ही मायूस नजर नहीं आ रहे, बल्कि फैंस के चेहरे पर लटके हुए थे.
पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच हुए इस मैच का फाइनल ओवर में भरपूर ड्रामा हुआ. पहली गेंद पर लगा कि मोहम्मद नवाज 4 रन बटोर लेंगे. लेकिन, कप्तान क्रेग इर्विन की शानदार फील्डिंग ने पाकिस्तान के अरमानों पर पानी फेर दिया और उसे 3 रन से संतोष करना पड़ा. ब्रैड इवांस की अगली गेंद पर मोहम्मद वसीम ने चौका जड़कर मैच को रोमांचक बना दिया. तीसरी गेंद पर पाकिस्तान ने 1 रन लिया. इस तरह आखिरी 3 गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 3 रन की दरकार थी. लेकिन, इवांस ने पांचवीं गेंद पर नवाज को आउट कर दिया.
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) October 27, 2022
हार के बाद बाबर का रिएक्शन हुआ कैमरे में कैद
अब आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को 3 रन चाहिए थे. इवांस ने फुल लेंथ गेंद फेंकी, जिसपर शाहीन ने लॉन्ग ऑन की तरफ शॉट खेला और दो रन के लिए दौड़ लगा दी. लेकिन, सिकदंर रजा ने तेजी से विकेटकीपर रेगिस चकाब्वा की तरफ गेंद थ्रो की. चकाब्वा के हाथ से जरूर गेंद छिटक गई थी, मगर आखिर में उन्होंने शाहीन को रन आउट कर टीम को 1 रन से जीत दिला दी. इसके बाद जिम्बाब्वे के सभी खिलाड़ी खुशी से झूमने लगे तो वहीं, पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में मायूसी और खामोशी छा गई.
मैच खत्म होने के बाद जैसे ही कैमरा पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम की तरफ घूमा सबसे पहले बाबर आजम नजर आए. वो दोनों हाथ अपने मुंह पर रखे दिखाई दिए. कोच सकलेन मुश्ताक हाथ में पकड़े कागज को देख रहे थे लेकिन, उनके चेहरे पर भी मायूसी साफ पढ़ी जा सकती थी.
IND vs SA: क्या पर्थ की ट्रेनिंग आएगी टीम इंडिया के काम? या दक्षिण अफ्रीका करेगा परेशान
पाकिस्तान की यह टी20 वर्ल्ड कप 2022 में लगातार दूसरी हार है. जिम्बाब्वे से पहले भारत ने भी पाकिस्तान को हराया था. अब पाकिस्तान को अगर सेमीफाइनल में जगह बनानी है, तो उसे सुपर-12 में अपने बाकी बचे तीन मैच तो जीतने होंगे ही, साथ ही दूसरी टीमों के नतीजों पर ही निर्भर रहना होगा.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Pakistan, Shaheen Afridi, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Zimbabwe vs pakistan
FIRST PUBLISHED : October 28, 2022, 11:23 IST
[ad_2]
Source link