[ad_1]
हाइलाइट्स
टी20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया दो दौरे करेगी.
पहला दौरा न्यूजीलैंड और दूसरा बांग्लादेश का है.
इन दौरों के लिए 34 खिलाड़ियों को टीमों में चुना है.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार (31 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरों के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. यह दोनों दौरेऑस्ट्रेलिया में चल रहे पुरुष टी20 विश्व कप के समापन के बाद खेले जाएंगे. भारत को न्यूजीलैंड में 18 नवंबर से शुरू होने वाले तीन टी20 इंटरनेशनल और कई वनडे मैच खेलने हैं, जबकि बांग्लादेश का दौरा 4 दिसंबर से तीन वनडे मैचों के साथ शुरू होगा. इसके बाद दो टेस्ट मैच होंगे, जो वर्तमान विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा हैं. इन दोनों दौरों के लिए चुनी गई टीम में कुछ खिलाड़ियों को शामिल नहीं करने के पीछे की वजह का खुलासा चयनकर्ता चेतन शर्मा ने किया है.
न्यूजीलैंड और बांग्लादेश दौरों के लिए कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है तो कुछ नए खिलाड़ियों ने अपना पहला कॉल अप भी मिला है. हालांकि, दो नामों – पृथ्वी शॉ और सरफराज खान – का चयन किसी भी दौरे के लिए नहीं होने पर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं. टीम की घोषणा के बाद चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा ने मीडिया को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में बात की, जिन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है.
पृथ्वी शॉ
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ घरेलू सर्किट में अच्छी फॉर्म में हैं, लेकिन वह पिछले कुछ वर्षों में चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के लिए चीजों की योजना में नहीं रहे हैं. रोहित शर्मा और केएल राहुल दोनों को न्यूजीलैंड टी20 इंटरनेशनल के लिए आराम देने के साथ ही प्रशंसक शॉ को सलामी बल्लेबाज के रूप में वापस देखने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इस पर चेतन शर्मा ने कहा, ”हम मूल रूप से पृथ्वी को देख रहे हैं, हम लगातार पृथ्वी के संपर्क में हैं, वह अच्छा कर रहा है. उनके साथ कुछ भी गलत नहीं है. बात यह है कि जो खिलाड़ी पहले से खेल रहे हैं और जो प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें उनके मौके मिले हैं.”
पृथ्वी शॉ ही नहीं, टीम में जगह नहीं मिलने से निराश हैं 3 और खिलाड़ी, जताई नाराजगी
उन्होंने आगे कहा, ”उन्हें [पृथ्वी शॉ] निश्चित रूप से मौका मिलेगा. चयनकर्ता उनके साथ लगातार संपर्क में हैं, उनसे बात कर रहे हैं, वह अच्छा कर रहे हैं और उन्हें बहुत जल्द मौके मिलेंगे.”
सरफराज खान
वहीं, सरफराज खान भी इस सीजन घरेलू क्रिकेट में सनसनीखेज फॉर्म में हैं. इस साल उन्होंने 15 प्रथम श्रेणी पारियों में छह शतक और 106.15 के औसत के साथ 1380 रन बनाए. ऐसा लग रहा था कि दाएं हाथ के बल्लेबाज अब टीम इंडिया में अपनी जगह बना ही लेंगे, लेकिन उन्हें भारत कॉल-अप के लिए और इंतजार करना होगा. यह पूछे जाने पर कि 25 वर्षीय खिलाड़ी को चुनने के लिए और क्या करने की जरूरत है? चेतन शर्मा ने कहा कि सरफराज को राष्ट्रीय रंग में आने का मौका मिलने में कुछ ही समय है.
Analysis: 2 दौरे, 4 सीरीज, 3 कप्तान और 34 खिलाड़ी, आखिर क्या है BCCI का मकसद?
उन्होंने कहा, ”हम उसे अवसर दे रहे हैं, जहां हम कर सकते हैं. हमने उन्हें इंडिया ए टीम में चुना. मैं चयनकर्ताओं से भी उनके बारे में बात कर रहा हूं. बहुत जल्द मौका मिलेगा.”
दिनेश कार्तिक और अश्विन को नहीं मिली न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम में जगह
बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने आराम की मांग की थी और केएल राहुल को निजी कारणों से ब्रेक दिया गया है. दिनेश कार्तिक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच तक 2022 में 27 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों में उनकी अनदेखी गई. और न ही अश्विन को इसमें शामिल किया गया है, जिन्हें रोहित शर्मा के जोर देने के बाद चार साल के अंतराल बाद टी20 टीम में वापस बुलाया गया.
मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने दो अलग-अलग सीरीज के लिए चार टीमों की घोषणा के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”विश्व कप कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा इसलिए हमें फैसला करना था कि किसे आराम देना है किसे नहीं. वह (कार्तिक) अच्छा करते रहे हैं और वह हमारे लिए उपलब्ध हैं. लेकिन इस बार हमने विश्व कप के बाद अलग खिलाड़ियों को आजमाने के बारे में सोचा है.” लेकिन समझा जा सकता है कि भारतीय क्रिकेट कार्तिक से आगे बढ़ने के लिए तैयार है. 2019 में विश्व कप ने उनका 50 ओवर का करियर खत्म कर दिया था और 2022 शायद उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में अंतिम रहे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Bangladesh, India vs new zealand, Prithvi Shaw, Sarfaraz Khan, Team india
FIRST PUBLISHED : November 01, 2022, 12:16 IST
[ad_2]
Source link