Home Sports Team India: टीम इंडिया में अब पता नहीं इस खिलाड़ी को कब मिलेगा मौका, सेलेक्टर्स ने टी20 से अचानक किया बाहर

Team India: टीम इंडिया में अब पता नहीं इस खिलाड़ी को कब मिलेगा मौका, सेलेक्टर्स ने टी20 से अचानक किया बाहर

0
Team India: टीम इंडिया में अब पता नहीं इस खिलाड़ी को कब मिलेगा मौका, सेलेक्टर्स ने टी20 से अचानक किया बाहर

[ad_1]

Team India Tour Of New Zealand: टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 को ध्यान में रखते हुए छोटे फॉर्मेट में बदलाव का दौर शुरू कर दिया है. 18 नवंबर से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड के लिए टीम इंडिया का ऐलान भी हो गया है. इस दौरे पर टी20 टीम कमान हार्दिक पांड्या को दी गई है, वहीं एक सीनियर खिलाड़ी इस सीरीज में अपनी जगह नहीं बना सका है. ये खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का हिस्सा है. 

टी20 टीम से बाहर हुआ ये खिलाड़ी 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे, वहीं कई युवा खिलाड़ियों को इस सीरीज में मौका दिया गया है. लेकिन दिग्गज स्पिनर रविचंद्नन अश्विन (Ravichandran Ashwin) को इस सीरीज से बाहर किया गया है. आर अश्विन (R Ashwin) टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेल रहे हैं, लेकिन इस टूर्नामेंट के बाद वह टी20 क्रिकेट में दिखाई कब देंगे इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. 

लंबे समय बाद टी20 में की थी वापसी 

टीम इंडिया के जुलाई के महीने में वेस्टइंडीज का दौरा किया था. इसी दौरे पर आर अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने टी20 टीम में वापसी की थी. आर अश्विन (R Ashwin) एशिया कप 2022 में भी खेले थे. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में  वह अभी तक अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं. उन्होंने अभी तक खेले 3 मैचों में 7.90 की इकॉनमी से रन खर्च किए है और 3 विकेट ही हासिल कर सके हैं. 

टी20 क्रिकेट में अभी तक के आंकड़े

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 62 टी20 मैचों में 69 विकेट हासिल किए हैं. वहीं, भारत की तरफ से टेस्ट मैचों में वह दूसरे सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 86 टेस्ट मैच खेलते हुए 442 विकेट हासिल किए हैं, वहीं 113 वनडे मैचों में उन्होंने 151 लिए हैं. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

हार्दिक पंड्या (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक.

ये ख़बर आपने पढ़ी देश की नंबर 1 हिंदी वेबसाइट Zeenews.com/Hindi पर



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here