Home Breaking News गोलू ने दी इश्क में जान या हुई हत्या: प्रेमिका के मोहल्ले में निकली प्रेमी की जान, जेब से मिली जहर की पुड़िया

गोलू ने दी इश्क में जान या हुई हत्या: प्रेमिका के मोहल्ले में निकली प्रेमी की जान, जेब से मिली जहर की पुड़िया

0
गोलू ने दी इश्क में जान या हुई हत्या: प्रेमिका के मोहल्ले में निकली प्रेमी की जान, जेब से मिली जहर की पुड़िया

[ad_1]

मृतक शुभम वर्मा उर्फ गोलू

मृतक शुभम वर्मा उर्फ गोलू
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

झांसी में मंगलवार को जहर खाने के बाद प्रेमिका के घर पास बेसुध मिले युवक की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बता दें कि सीपरी बाजार इलाके में रहने वाली प्रेमिका के मोहल्ले में शुभम वर्मा उर्फ गोलू (20) पुत्र नंदकिशोर अचेतावस्था में पड़ा मिला था। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

बड़ागांव गेट बाहर मास्टर कॉलोनी निवासी शुभम वर्मा उर्फ गोलू नारायण बाग चौराहे के पास एक मेडिकल स्टोर पर काम करता था। सोशल प्लेटफार्म के जरिये उसकी एक लड़की से कुछ समय पहले पहचान हुई थी। मेलजोल का सिलसिला बढ़ने पर दोनों के बीच प्यार पनप गया था। सीए के यहां अकाउंट का काम करने वाले शुभम के बड़े भाई उमेश ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह उनके साथ घर से निकला था। उन्हें ऑफिस छोड़कर वह बाइक लेकर चला गया था। दोपहर बारह बजे वह बाइक उन्हें वापस दे गया था। इसके बाद शुभम प्रेमिका के मुहल्ले में बेसुध पड़ा मिला था। 

प्रेमिका के पिता ने इसकी सूचना उसके एक दोस्त को दी थी। काफी खोजबीन के बाद दोस्त उस तक पहुंच पाए थे। इसके बाद वे उसे मेडिकल लेकर भागे। यहां उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। भाई ने बताया कि शुभम की जेब से जहर की पुड़िया मिली है। उसने खुद जहर खाया या खिलाफ गया, यह स्पष्ट नहीं है। उन्होंने कहा कि वे मामले की शिकायत पुलिस से करेंगे।

इंस्टाग्राम पर लिखा… तेरे बिना मरजावां
झांसी। मौत से पहले शुभम वर्मा ने अपनी और प्रेमिका की फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी, जिसमें लिखा था तेरे बिना मरजावां। इसके अलावा उसकी पढ़ाई छूट चुकी थी, लेकिन पिछले कुछ समय से वह 12वीं कक्षा में एडमीशन लेने की बात कह रहा था। वह तीन बहनों व दो भाइयों में सबसे छोटा था।

विस्तार

झांसी में मंगलवार को जहर खाने के बाद प्रेमिका के घर पास बेसुध मिले युवक की मौत हो गई। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बता दें कि सीपरी बाजार इलाके में रहने वाली प्रेमिका के मोहल्ले में शुभम वर्मा उर्फ गोलू (20) पुत्र नंदकिशोर अचेतावस्था में पड़ा मिला था। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here