[ad_1]

सीबीएसई
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ख़बर सुनें
विस्तार
CBSE Aryabhata Ganit Challenge 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आर्यभट्ट गणित चैलेंज (AGC) 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। सीबीएसई कक्षा आठवीं से 10वीं के छात्रों के लिए आर्यभट्ट गणित चैलेंज (एजीसी) चुनौती आयोजित करता है, जिसका उद्देश्य इस बात पर ध्यान केंद्रित करना है कि बच्चे किस हद तक सक्षम हैं। ताकि वे गणित को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं।
एजीसी पंजीकरण प्रक्रिया की मेजबानी सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट – cbse.nic.in और cbseacademic.nic.in कर रहे हैं। सीबीएसई से संबद्ध स्कूल 15 नवंबर को शाम 5:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। एजीसी दो स्तरों लेवल-1 और लेवल-2 पर आयोजित किया जाएगा। लेवल-1 प्रतियोगिता स्कूल स्तर पर पेन पेपर मोड में आयोजित किया जाएगा। एजीसी के लेवल-2 को सीबीएसई द्वारा कंप्यूटर आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। पहले चरण के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
[ad_2]
Source link