[ad_1]
India vs Bangladesh T20 LIVE Update: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के अपने चौथे मैच में आज बांग्लादेश से भिड़ेगी. एडिलेड में होने वाला मैच रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम के लिए अहम है. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए उसे हर हाल में यह मैच जीतना होगा. भारत ने अब तक 3 में से 2 मुकाबले जीते हैं. टीम 4 अंक के साथ प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर है. दूसरी ओर बांग्लादेश की बात करें तो उसके भी 3 मैच में 4 ही अंक हैं. लेकिन वह नेट रनरेट के कारण भारत से पीछे तीसरे स्थान पर काबिज है. ऐसे में वह भी अभी नॉकआउट राउंड से बाहर नहीं हुई है. हालांकि बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप में कभी भी भारत को नहीं हरा सका है. एडिलेड में अभी मौसम साफ है. हालांकि कल बारिश हुई थी.
भारत और बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मुकाबले में कब भिड़ेंगे ?
भारत और बांग्लादेश का मैच बुधवार (2 नवंबर) को खेला जाएगा.
टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश का सुपर 12 मुकाबला एडिलेड में होना है .
भारत और बांग्लादेश का मैच कितने बजे से खेला जाएगा ?
भारत और बांग्लादेश का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 से खेला जाएगा. टॉस आधे घंटे पहले यानी दोपहर 1:00 बजे होगा.
भारत और बांग्लादेश के मैच का लाइव टेलीकास्ट (IND vs BAN Super 12 Match Live Telecast) भारत में कहां देखें?
भारत और बांग्लादेश के मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.
मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (IND vs BAN T20 World Cup Match Live Telecast) कहां देखें?
भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं.
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक , हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.
बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), मोसादेक हुसैन, मेहदी हसन मिराज, शब्बीर रहमान, अफीफ हुसैन, लिटन दास , यासिर अली, नुरुल हसन, मुस्ताफिजुर रहमान, सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, नसुम अहमद, इबादत हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन शंटो.
[ad_2]
Source link