Home Sports ICC Ranking: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, टी20 रैंकिंग में बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

ICC Ranking: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, टी20 रैंकिंग में बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

0
ICC Ranking: सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, टी20 रैंकिंग में बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

[ad_1]

Suryakumar Yadav: भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय में अपनी शानदार फॉर्म की बदौलत बुधवार को जारी ICC की ताजा टी20 रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए. सूर्यकुमार ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को पछाड़कर टॉप स्थान हासिल किया. वह सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं, जो टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग के टॉप पर पहुंचे हैं.

सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास

पिछले साल मार्च में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू के बाद से सूर्यकुमार यादव ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के अलावा वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी पहचान खेल के सबसे छोटे प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के रूप में बनाई है. 

टी20 रैंकिंग में बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

सूर्यकुमार ने भारत के लिए 37 टी20 मुकाबले खेलते हुए एक शतक और 11 अर्धशतक जड़े हैं. उन्होंने 13 वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है. सूर्यकुमार के 863 जबकि रिजवान के 842 अंक हैं. न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे 792 अंक के साथ टॉप तीन में शामिल हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here