Home Sports VIDEO: अंपायर से उलझे शाकिब तो विराट कोहली ने किया बीच बचाव, नो बॉल पर मामला गरमाया

VIDEO: अंपायर से उलझे शाकिब तो विराट कोहली ने किया बीच बचाव, नो बॉल पर मामला गरमाया

0
VIDEO: अंपायर से उलझे शाकिब तो विराट कोहली ने किया बीच बचाव, नो बॉल पर मामला गरमाया

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-बांग्लादेश टी20 विश्व कप मुकाबले में नो बॉल विवाद
विराट कोहली ने शाकिब अल हसन को किया शांत

नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम खेलने उतरी. टॉस बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने जीता और पहले गेंदबाजी चुनी. भारत ने विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार पारी के दम पर 6 विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया. इस मैच में कोहली ने ना सिर्फ एक और धमाकेदार पारी खेली बल्कि मैदान पर एक बवाल को भी शांत किया.

भारत और बांग्लादेश के बीच एडिलेड में टी20 विश्व कप मुकाबले में नो बॉल पर विवाद होते होते शांत हो गया. इसमें भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट का हाथ रहा. इंटरनेशनल क्रिकेट में बैड ब्वॉय की इमेज रखने वाले बांग्लादेशी कप्तान शाकिब एक नो बॉल को लेकर अंपायर की तरफ बढ़े थे. विराट कोहली ने जैसे ही यह देखा वह तुरंत ही बीच में आ गए और शाकिब को अपने साथ ले जाकर समझाते हुए उनको शांत कर मामला सुलझा दिया.

क्या था पूरा मामला

दरअसल भारतीय टीम के पारी के 16 ओवर के दौरान हसन महमूद की आखिरी गेंद विराट ने खेली गेंद में बाउंस ज्यादा था और कोहली ने इस पर एक रन लिया. अंपायर से उन्होंने इशारा करते हुए नो बॉल की मांग की और अंपायर ने उनकी मांग को मानते हुए इसे नो बॉल करार दिया. जैसे ही अंपायर ने नो का इशारा किया शाकिब उनकी तरफ लपक कर बढ़े यह देखते ही कोहली ने बीच बचाव किया और मामला वहीं शांत कर दिया.

विराट कोहली की एक और शानदार पारी

बांग्लादेश के खिलाफ विराट कोहली ने अपना टॉप फॉर्म जारी रखते हुए एक और बेहतरीन पारी खेली. उन्होंने 44 गेंद पर 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 64 रन की पारी खेल डाली. इस दौरान दूसरे विकेट के लिए केएल राहुल के साथ 67 रन की साझेदारी निभाई जबकि सूर्यकुमार यादव के साथ 38 और आखिर में आर आश्विन के साथ 27 रन की अटूट साझेदारी निभाते हुए स्कोर 6 विकेट पर 184 रन तक पहुंचाया.

Tags: India vs Bangladesh, Shakib Al Hasan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Virat Kohli



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here