[ad_1]
नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के लिए दो नवंबर का दिन बेहद खास है. प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बुधवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे. पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे की भिड़ंत नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के साथ होगी. इस मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का असल रोमांच आधे घंटे बाद यानि सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा.
बात करें ग्रुप बी में सभी टीमों की स्थिति के बारे में तो दक्षिण अफ्रीका अपने तीन मुकाबलों में दो जीत और एक मैच रद्द होने की वजह से पांच अंको (+2.772) के साथ पहले स्थान पर काबिज है. वहीं भारतीय टीम अपने तीन मुकाबलों में दो जीत एवं एक हार के साथ चार अंक (+0.844) लेकर दूसरे, बांग्लादेश अपने तीन मुकाबलों में दो जीत एवं एक हार के बाद चार अंक (-1.533 ) लेकर तीसरे स्थान पर काबिज है.
यह भी पढ़ें- वसीम अकरम और शोएब अख्तर के बाद भारतीय दिग्गज ने बाबर को कहा ‘स्वार्थी कप्तान’, वजह भी बताई
इसके अलावा चौथे स्थान पर जिम्बाब्वे, पांचवें स्थान पर पाकिस्तान और छठवें स्थान पर नीदरलैंड्स की टीम स्थित है. जिम्बाब्वे को अपने तीन मुकाबलों में एक हार और एक जीत मिली है. इसके अलावा अफ्रीका के खिलाफ उनका एक मुकाबला रद्द हुआ है. जिम्बाब्वे के तीन अंक (-0.050) हैं.
इसके अलावा पाकिस्तान की टीम को अपने तीन मुकाबलों में दो हार एवं एक जीत मिली है. वहीं नीदरलैंड्स की टीम सुपर-12 राउंड में पहली जीत के लिए प्रयासरत है.
जिम्बाब्वे: वेस्ले मधेवीरे, क्रेग एर्विन (कप्तान), मिल्टन शुंबा, शॉन विलियम्स, सिकंदर रजा, रेजिस चकाब्वा (विकेटकीपर), रायन बर्ल, ल्यूक जॉन्गवे, टेंडई चतारा, रिचर्ड एनगारवा और ब्लेसिंग मुजाराबानी.
नीदरलैंड्स: स्टीवन मायबर्ग, मैक्स ओडाउड, टॉम कूपर, बास डलीडे, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान एवं विकेटकीपर), रुलॉफ वैन डर मर्व, लोगन वैन बीक, फ्रेड क्लासेन, पॉल वेन मीकरेन और ब्रैंडन ग्लवर.
[ad_2]
Source link