[ad_1]

लोको पायलट की मौत
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
विस्तार
जबलपुर रेलवे हॉस्पिटल में उस वक्त हंगामे के हालात बन गए, जब इलाज के लिए पहुंचे एक लोको पायलट की मौत हो गई। पायलट की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल किया। हंगामे की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची, जिसने परिजनों को समझाकर शांत कराया।
परिजनों के मुताबिक, लोको पायलट अतुल पटेल को एक्सीडेंट के बाद गंभीर हालत में नागपुर ले जाया गया था। जहां इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताकर घर जाने की अनुमति दे दी। घर पहुंचते ही अतुल की तबियत एक बार फिर बिगड़ने लगी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। परिजन उन्हें रेलवे की एंबुलेंस से मुख्य रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती करने के लिए लेकर पहुंचे। अतुल की सांस बार-बार उखड़ रही थी और उन्हें तत्काल ऑक्सीजन की जरूरत थी। लेकिन जिस एंबुलेंस से अतुल को हॉस्पिटल लाया गया, उसका ऑक्सीजन सिलेंडर खाली था।
[ad_2]
Source link