[ad_1]
नई दिल्ली. आईसीसी टी20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम ने गुरुवार को गजब का खेल दिखाया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में जीत दर्ज की. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान के लिेए यह जीत बेहद जरूरी थी और उसने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए इस मुकाबले को अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने शादाब और इफ्तिखार के अर्शशतक के दम पर 9 विकेट पर 185 रन का स्कोर खड़ा किया था. बारिश से बाधित मैच में साउथ अफ्रीका के सामने 14 ओवर में 142 रन का लक्ष्य था लेकिन वो 108 तक ही पहुंच पाई.
पाकिस्तान की टीम ने इस मैच में कुछ ऐसा कर दिखाया जिसने उसके सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा कर दिया. साउथ अफ्रीका अब तक इस टूर्नामेंट में अजेय थी और पाकिस्तान की खेल दोहम दर्जे का रहा था. भारत से हारने के बाद टीम को कमतर आंकी जाने वाली जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा. वैसे इस मैच में साउथ अफ्रीका को टूर्नामेंट की पहली हार मिली जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा.
साउथ अफ्रीका का सपना फिर टूटा
विश्व कप में कभी जैसी भारत के सामने पाकिस्तान की हालत हुआ करती थी आज वैसी ही कुछ साउथ अफ्रीका की पाकिस्तान के सामने हो गई है. वह पिछले चार मुकाबले में लगातार हार झेल चुका है. टीम ने अब तक एक भी बार पाकिस्तान को नहीं हराया है. 2009 में पहली बार दोनों टीमें आपस में इस टूर्नामेंट में खेली थी. यह टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मुकाबला था जहां पाक टीम ने 7 रन से जीत हासिल साउथ अफ्रीका के फाइनल में जाने का सपना तोड़ा था.
इसके बाद 2010 के ग्रुप मुकाबले में पाकिस्तान ने 11 रन से साउथ अफ्रीका को पीटा था. तीसरी बार 2012 में दोनों टीमें खेली और यहां पाकिस्तान ने 2 विकेट से जीत दर्ज की थी. अब 2022 में एक बार फिर से ग्रुप मुकाबले में साउथ अफ्रीका को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा. डकवर्थ लुईस नियम के तहत पाक टीम को 33 रन से जीत मिली.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Shadab Khan, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
FIRST PUBLISHED : November 03, 2022, 21:00 IST
[ad_2]
Source link